टीबी के मरीजों के लिए हल्दी सबसे बेहतर: डॉ. फारूक

Newswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share

देहरादून में हिमालया वेलनेस कंपनी के अध्यक्ष डॉ. एस. फारूक ने 'टीबी हारेगा, देश जीतेगा' योजना के तहत टीबी मरीजों को 100 पोषक तत्वों से भरपूर मिलेट किट वितरित कीं। इस कार्यक्रम में दून अस्पताल के डॉक्टरों ने भी सहयोग किया। डॉ. फारूक ने घरेलू उपचार के सुझाव भी दिए।

टीबी के मरीजों के लिए हल्दी सबसे बेहतर: डॉ. फारूक

देहरादून,वरिष्ठ संवाददाता। हिमालया वेलनेस कंपनी के अध्यक्ष डॉ. एस. फारूक ने दून अस्पताल के डॉक्टरों और स्टाफ डॉ. इशिता आर्या (मेडिकल ऑफिसर), मुकेश रावत (टीबी ऑफिसर), अंकुर नेगी और डॉ. आरके बक्शी के सहयोग से प्रधानमंत्री योजना “टीबी हारेगा, देश जीतेगा” के तहत चिन्हित टीबी मरीजों को 100 पोषक तत्वों से भरपूर मिलेट किट वितरित कीं। डॉ. एस फारूक ने इस अवसर पर घरेलू उपचार से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। कार्यक्रम के दौरान डॉ. इशिता आर्या ने टीम के साथ मिलकर टीबी उन्मूलन में उनके योगदान के लिए डॉ. फारूक को स्मृति-चिह्न भेंट किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।