Hindi NewsUttarakhand NewsDehradun NewsHerd of Elephants Causes Panic in Haridwar Increasing Wildlife Encounters
राजाजी पार्क से आवासीय इलाकों तक बढ़ती वन्यजीव आवाजाही से लोग चिंतित

राजाजी पार्क से आवासीय इलाकों तक बढ़ती वन्यजीव आवाजाही से लोग चिंतित

संक्षेप:

हरिद्वार के जगजीतपुर क्षेत्र में शनिवार रात एक बार फिर हाथियों का झुंड आबादी वाले इलाके की ओर बढ़ आया। राजाजी नेशनल पार्क से निकले छह हाथियों ने हरिद्वार–लक्सर मुख्य मार्ग पर अफरातफरी का माहौल बना दिया। लोग सुरक्षित दूरी बनाकर खड़े रहे और हाथियों के गुजरने का इंतजार किया। वन विभाग ने चेतावनी संकेत लगाने की मांग की है।

Dec 07, 2025 10:38 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share Share
Follow Us on

हरिद्वार। पर्वतीय से लेकर मैदानी इलाकों तक जंगली जानवरों की लगातार बढ़ती आवाजाही थमने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार देर रात एक बार फिर हरिद्वार के जगजीतपुर क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब हाथियों का एक झुंड अचानक आबादी वाले इलाके की ओर बढ़ आया। राजाजी नेशनल पार्क से निकले लगभग छह हाथियों के इस समूह ने हरिद्वार–लक्सर मुख्य मार्ग पर पहुंचकर अफरातफरी का माहौल बना दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाथियों के सड़क पर उतरते ही मार्ग पर चल रहे लोगों और वाहन चालकों ने तुरंत रास्ता खाली कर दिया। लोग सुरक्षित दूरी बनाकर खड़े रहे और जंगली हाथियों के निकल जाने का इंतजार करते रहे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

एक के बाद एक छह हाथियों के गुजरने से राहगीरों में दहशत फैल गई और कई लोगों ने निकट के दुकानों में शरण ली। स्थानीय निवासियों का कहना है कि पिछले कुछ महीनों से वन क्षेत्र से जंगली हाथियों की आवाजाही में तेजी आई है, जिससे दुर्घटना का खतरा भी बढ़ रहा है। लोगों ने वन विभाग से मांग की है कि रात के समय गश्त बढ़ाई जाए और संवेदनशील स्थानों पर चेतावनी संकेत लगाए जाएं, ताकि किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि हाथियों के दिखाई देने पर उनसे दूरी बनाए रखें और तुरंत नियंत्रण कक्ष को सूचना दें, जिससे समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।