ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड देहरादूनराहुल गांधी के जन्मदिन पर जरूरतमंदों की मदद

राहुल गांधी के जन्मदिन पर जरूरतमंदों की मदद

कांग्रेस ने शनिवार को दून में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया। इस दौरान मरीजों को फल बांटे गए और जरूरतमंदों की मदद की गई। साथ...

कांग्रेस ने शनिवार को दून में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया। इस दौरान मरीजों को फल बांटे गए और जरूरतमंदों की मदद की गई। साथ...
1/ 2कांग्रेस ने शनिवार को दून में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया। इस दौरान मरीजों को फल बांटे गए और जरूरतमंदों की मदद की गई। साथ...
कांग्रेस ने शनिवार को दून में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया। इस दौरान मरीजों को फल बांटे गए और जरूरतमंदों की मदद की गई। साथ...
2/ 2कांग्रेस ने शनिवार को दून में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया। इस दौरान मरीजों को फल बांटे गए और जरूरतमंदों की मदद की गई। साथ...
हिन्दुस्तान टीम,देहरादूनSun, 20 Jun 2021 03:00 AM
ऐप पर पढ़ें

देहरादून। हिन्दुस्तान टीम

कांग्रेस ने शनिवार को दून में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया। इस दौरान मरीजों को फल बांटे गए और जरूरतमंदों की मदद की गई। साथ ही रक्तदान शिविर भी लगाया गया।

कांग्रेस एससी-एसटी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधायक राजकुमार के न्यू रोड स्थित कैंप कार्यालय में जरूरतमंदों और सफाई कर्मचारियों को राशन किट दी गई। राजकुमार ने कहा कि कांग्रेस ने पहले भी कोरोनाकाल में निर्धन और जरूरतमंदों को मदद पहुंचाई। यहां कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, पार्षद डॉ. प्रतिमा सिंह, देविका रानी, निखिल कुमार, अर्जुन सोनकर, रीता रानी, तरुण मरवा, शैलेंद्र थपलियाल, नीरज नेगी, इमराना परवीन, जहांगीर खान, शाजिया, अशोक कुमार, देवेन्द्र कौर, तजेंद्र कौर, राजेन्द्र खन्ना मौजूद रहे।

प्रेमनगर अस्पताल में महामंत्री नवीन जोशी के नेतृत्व में मरीजों को फल बांटे गए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनीष कुमार, विक्की नायक, अंकित शर्मा, दिव्यम अग्रवाल, अमन बत्रा, अशोक वर्मा, प्रवीण वर्मा, अखिल कुमार, हरचरण सिंह, अनिल सिंह, अनुराग जकोतरा मौजूद रहे। कांग्रेस सेवादल ने सुभाषनगर स्थित ‘अपने सपने एनजीओ में बच्चों को फल, मास्क, सेनेटाइजर बांटे। यहां सेवादल महानगर प्रभारी पीयूष गौड़, संस्थापक अरुण यादव, रविंद्र जैन, अशोक मल्होत्रा, अकरम, सुदामा सिंह, विजेंद्र कनौजिया, अंजू नाहर मौजूद रहे। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव वैभव वालिया के नेतृत्व में कैंट विधानसभा के द्रोणपुरी वार्ड में जरूरतमंद परिवारों को राशन दिया गया। यहां मुकेश चौहान, संदीप चमोली, शालीन बंसल, आयुष सेमवाल, बलजीत सिंह, नवनीत कुकरेती, आशीष सक्सेना शामिल रहे। राहुल गांधी के जन्मदिन पर मोहन काला, उमेश कुमार, अमन उज्जैनवाल, गगन छाछर, अनिल‌ बांगड़ी, हर्ष बागड़ी, आदर्श सूद ने भी जरूरतमंदों को राहत सामग्री बांटी। मसूरी में युवा कांग्रेस ने जरूरतमंदों को राशन दिया। यहां मसूरी युवा कांग्रेस अध्यक्ष वसीम खान, विरेंद्र थापा, आशीष भट्ट, सलमान, महिपाल पंवार मौजूद रहे।

फोटो

राहुल गांधी के जन्मदिन पर रक्तदान किया

देहरादून। एनएसयूआई ने शनिवार को राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस मुख्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल की टीम ने रक्त एकत्र किया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह और एनएसयूआई प्रदेश प्रभारी सतवीर चौधरी ने इस शिविर का शुभारंभ कर युवाओं का उत्साह बढ़ाया। इस दौरान एनएसयूआई के प्रदेश प्रभारी सतवीर चौधरी, एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष मोहन भंडारी, श्याम सिंह चौहान, सौरभ ममगाईं, विकास नेगी, आदित्य बिष्ट, हिमांशु रावत, वासु शर्मा, मिताली रावत, कोमल खुराना, उत्कर्ष जैन मौजूद रहे। एनएसयूआई ने बस्तियों में मास्क और सेनेटाइजर भी बांटे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें