Hindi NewsUttarakhand NewsDehradun NewsHeavy Rainfall Disrupts Life in Uttarakhand Increases Cold Temperatures
उत्तराखंड में बारिश का कहर: ठंड बढ़ी, जीवन अस्त-व्यस्त

उत्तराखंड में बारिश का कहर: ठंड बढ़ी, जीवन अस्त-व्यस्त

संक्षेप:

राज्य में बारिश ने ठंड बढ़ा दी है और लोगों का जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या में कमी नहीं आई है, जबकि बीरोंखाल में जनजीवन प्रभावित हुआ है। ऋषिकेश में बारिश ने धान...

Wed, 8 Oct 2025 02:20 PMNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share Share
Follow Us on

कुछ दिन कड़ाके की धुप के बाद राज्य में फिर से बारिश ने दस्तक दी तो इससे मौसम ठंडा हो गया है। बारिश ने न केवल ठंड बढ़ाई साथ ही लोगों का जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। उत्तराखंड राज्य के हर जिले में बरसात का असर अलक-अलग तरीके से दिखाई दे रहा है। जहां केदारनाथ धाम पहुंच रहे श्रद्धालुओं पर इसका खास प्रभाव नहीं पड़ा है। लोग ठंड बढ़ने के बाद भी अधिक संख्या में केदारनाथ धाम पहुंच रहें हैं। वहीं बीरोंखाल में जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। रुद्रप्रयाग के केदारनाथ धाम में लगातार हो रही बर्फबारी ने ठंड बढ़ा दी है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने में दो महीने से भी कम का समय शेष बचा है। ठंड बढ़ने के बाद भी श्रद्धालुओं में कमी नहीं हुई है। श्रद्धालु बड़ी संख्या में बाबा केदार के दर्शन करने पहुंच रहे है। वहीं पौड़ी के बीरोंखाल में बरसात ने यहां का जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। इससे लोगों को रोजमर्रा के काम करने में दिक्कत हो रही है। इसके साथ ही ऋषिकेष में हुई बरसात ने धान की फसल को काफी नुकसान पहुंचाया है। लगातार बारिश और तेज हवाओं के चलने से छिद्दरवाला में धान की फसल गिर गई है। फसल के गिरने से किसानों में की चिंता बढ़ गई है। उनका कहना है कि मौसम ऐसा ही रहा है फसल नहीं हो पाएगी जिससे काफी नुकसान हो जाएगा।