Dehradun News: आफत की बारिश: सड़क बंद हुई तो रास्ते में रुक गई बारात
Dehradun News: कर्णप्रयाग में शुक्रवार रात भारी बारिश के कारण नारायणबगड़ क्षेत्र में संपर्क मार्ग मलबा आने से बंद हो गए। एक शादी के बारात में शामिल 60 लोग विवाह समारोह के बाद लौटते समय फंस गए और उन्हें नारायणबगड़ के एक लॉज में रुकना पड़ा। स्थानीय लोग सड़क खुलने का इंतजार कर रहे हैं।

Dehradun News: कर्णप्रयाग। पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश का कहर जारी है। शुक्रवार रात को नारायणबगड़ क्षेत्र में भारी बारिश हुई। ग्रामीण क्षेत्रों के संपर्क मार्ग मलबा आने से बंद हो गए। ग्राम पंचायत रेंस के प्रधान दिगपालराम ने बताया कि शुक्रवार को रेंस गांव से वंडे बरात थराली ब्लॉक के रूइसाण गांव में गई थी। विवाह संस्कार पूर्ण होने के बाद शाम को बरात रेंस गांव के लिए रवाना हुई। लेकिन वापसी में नारायणबगड़ से आगे पता चला कि भारी बारिश होने से पालछुनी गांव के पास सड़क पर मलबा आ गया। एसे में बरात में गए करीब 60 लोगों सहित दूल्हा-दुल्हन नारायणबगड़ के एक लॉज में रूक गए।
नारायणबगड़ में रूके बराती पालछुनी में सड़क खुलने का इंतजार कर रहे हैं। जेसीबी मशीन से सड़क खुलने के बाद बरात रेंस गांव के लिए रवाना होगी। वहीं, रेंस गांव में लोग सुबह से ही बरात के स्वागत की तैयारी में जुटे हैं। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता जयबीर कंडारी गुड्डू ने कहा कि पालछुनी के पास सड़क पर भारी मात्रा में मलबा आया है। संबंधित विभाग को सड़क बंद होने की सूचना दे दी गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


