Dehradun News: मसूरी में बारिश से जनजीवन प्रभावित, माल रोड पर जलभराव होने से परेशानी

हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

Dehradun News: -मसूरी में धुंध छाने से अंधेरा छाया, दिन में ही गाड़ियों की हेडलाइट चला कर

Dehradun News: मसूरी में बारिश से जनजीवन प्रभावित, माल रोड पर जलभराव होने से परेशानी

Dehradun News: मसूरी, संवाददाता। गुरुवार को मसूरी में सुबह से लेकर शाम तक हुई भारी बारिश से आम जनजीवन प्रभावित रहा। भारी बारिश होने से माल रोड पर जल भराव की स्थिति पैदा हो गई। बारिश के चलते देश-विदेश से मसूरी घूमने आए पर्यटक भी होटल में ही कैद रहे। माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर सन्नाटा पसरा रहा।

मौसम की स्थिति

बारिश व सर्द हवाएं चलने से ठंड बढ़ गई। लोग गर्म कपड़ों में नजर आए। शहर में चारों तरफ घना धुंध छा गई, जिससे दिन में ही रात जैसा नजारा नजर आया। धुंध से सबसे ज्यादा परेशानी वाहन चालकों को उठानी पड़ी। दिन में ही गाड़ियों की हेडलाइट चला कर चलना पड़ा।

जल भराव की समस्या

भारी बारिश होने से माल रोड पर जल भराव की स्थिति पैदा हो गई जिससे पैदल चलने वालों के साथ ही दुपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जलभराव होने से माल रोड पर पैदल चलने वालों को रेलिंग का सहारा लेकर सड़क पार करनी पड़ी। हाल ही में नगर पालिका द्वारा बैठक कर बरसाती सीजन से पहले शहर के सभी नालियों को खोलने का निर्णय लिया गया था लेकिन धरातल पर कोई सुधार होता हुआ नजर नहीं आया। नालियां चोक होने के कारण संपर्क मार्ग व मुख्य मार्गों पर पानी बहता रहा।निवासी राकेश सिंह व भरत सिंह ने बताया कि एमडीडीए द्वारा करोड़ों रुपए की लागत से माल रोड का सुधारीकरण व सौंदर्यीकरण का कार्य किया गया था लेकिन पानी की निकासी के लिए कोई भी कार्य नहीं किया गया।इससके चलते माल रोड पर जगह-जगह जल भराव हो रहा है, जिसका खामियाजा आम आदमी को भुगतना पड़ रहा है.

सामान्य प्रश्न

भारी बारिश से मूसोड़ी में क्या हुआ?
गुरुवार को भारी बारिश से मूसोड़ी में आम जनजीवन प्रभावित हुआ, माल रोड पर जल भराव हो गया और पर्यटक होटल में कैद रहे।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।