चामासारी के राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय की बारिश में ढही दीवार
देहरादून के राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय चामासारी की सुरक्षा दीवार भारी वर्षा के कारण ढह गई। इससे विद्यालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हुई है, जिससे छात्रों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों और विद्यालय प्रबंधन ने दीवार के शीघ्र पुनर्निर्माण की मांग की है।
देहरादून। भारी वर्षा से राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय चामासारी की उत्तर दिशा में स्थित सुरक्षा दीवार ढह गई। गुरुवार को दीवार गिरने से विद्यालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हो गई है और छात्रों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। विद्यालय प्रबन्धन के अनुसार पिछले वर्ष भी क्षेत्र में आई आपदा से काफी नुकसान हुआ था। लगातार प्राकृतिक आपदाओं के कारण विद्यालय की आधारभूत संरचना प्रभावित हो रही है। स्थानीय लोगों और विद्यालय प्रबंधन ने संबंधित विभाग से क्षतिग्रस्त दीवार का शीघ्र पुनर्निर्माण कराने की मांग की है, ताकि विद्यालय में सुरक्षित एवं सुचारु रूप से शैक्षणिक गतिविधियां संचालित हो सकें।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


