Dehradun News: दून शहर के विभिन्न इलाकों में बारिश के बाद जलभराव
Dehradun News: देहरादून में रात से सुबह तक हुई बारिश के कारण आईटी पार्क और सहस्रधारा में जलभराव हो गया। लोगों को सड़क पर दिक्कतें झेलनी पड़ी। नगर निगम को शिकायत की गई, जिसके बाद राहत कार्य शुरू किया गया। स्थानीय पार्षद संजीत बंसल ने बारिश के बाद हर बार समान समस्या पर नाराजगी जताई।

Dehradun News: देहरादून। दून शहर में गुरुवार रात से लेकर शुक्रवार सुबह तक विभिन्न इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी रहा। इसके बाद आईटी पार्क, सहस्रधारा और आसपास के क्षेत्रों में जलभराव होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सड़कों के गड्ढों के कारण राहगीरों, वाहन चालकों को दिक्कतें पेश आई। बारिश के बाद नगर निगम के आपदा कंट्रोल रूम में लोगों ने जलभराव को लेकर शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद मौके पर राहत कार्य के लिए टीम भेजी गई। आईटी पार्क क्षेत्र में हर साल होने वाले जलभराव पर स्थानीय पार्षद संजीत बंसल ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि हर मानसून में यही स्थिति बनती है, लेकिन अब तक समस्या का स्थाई समाधान नहीं हो पा रहा।
लेखक के बारे में
Mahavir chauhanशॉर्ट बायो: महावीर चौहान पिछले करीब 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान देहरादून में बतौर वरिष्ठ संवाददाता कार्यरत हैं।
परिचय एवं अनुभव
महावीर चौहान प्रिंट मीडिया में 2011 से सक्रिय हैं। महावीर चौहान ने अपने करियर की शुरुआत 2011 में अमर उजाला शिमला से की। यहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2012 में दैनिक हिन्दुस्तान में हरिद्वार से सफर शुरू किया। इसके बाद हल्द्वानी तैनात रहे। वर्ष 2020 से देहरादून में कार्यरत हैं।
कॅरियर का सफर
महावीर चौहान ने अपने करियर की शुरुआत 2011 में अमर उजाला शिमला से की,जहां उन्होंने सिटी टीम में बतौर रिपोर्टर करीब एक साल तक कार्य करते हुए पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2012 में हिन्दुस्तान समाचार पत्र के साथ नए सफर की शुरुआत की। हरिद्वार में ढाई साल तक रिपोर्टर के तौर पर कार्य किया। 2014 से सितंबर 2015 तक हिन्दुस्तान देहरादून में बतौर सुपर स्ट्रिंगर कार्य किया। सितंबर 2015 से दिसंबर 2019 तक हल्द्वानी यूनिट में सब एडिटर के तौर पर कार्य किया। वर्ष 2020 से देहरादून में कार्यरत हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
जवाहर नवोदय विद्यालय से बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद नाहन और पांवटा साहिब डिग्री कॉलेज से ग्रेजुएशन किया। इसके बाद देवसंस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज हरिद्वार से मास कॉम किया। इस दौरान आकाशवाणी नजीबाबाद उत्तरप्रदेश के साथ कार्य किया। शिमला में दूरदर्शन में एक माह का प्रशिक्षण प्राप्त किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
लाइफस्टाइल विषयों, बाजार, इंफ्रास्ट्रक्चर आदि विषयों पर महावीर चौहान की गहरी समझ है। समय- समय पर सेलिब्रिटी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। मौजूदा समय में देहरादून में नगर निगम, एमडीडीए, स्मार्ट सिटी, कैन्ट बोर्ड, सिंचाई विभाग, उपभोक्ता फोरम की कवरेज कर रहे हैं। महावीर चौहान का मानना है कि पाठकों का भरोसा बरकरार रखने के लिए तथ्यपरक पत्रकारिता जरूरी है।
विशेषज्ञता
दून शहर की विभिन्न योजनाओं को लेकर गहरी समझ।
नगर निगम, एमडीडीए, स्मार्ट सिटी से संबंधित प्रोजेक्ट।
इंफ्रास्ट्रक्चर, मास्टर प्लान जैसे विषयों पर पकड़।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


