Health Camp Organized in Dehradun for Empowering Women and Families सचिवालय में अफसरों और कर्मचारियों की स्वास्थ्य जांच, Dehradun Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsDehradun NewsHealth Camp Organized in Dehradun for Empowering Women and Families

सचिवालय में अफसरों और कर्मचारियों की स्वास्थ्य जांच

देहरादून में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार सेवा पखवाड़ा के तहत सोमवार को सचिवालय परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें अधिकारियों और कर्मचारियों की स्वास्थ्य जांच और रक्तदान किया गया। मुख्य...

Newswrap हिन्दुस्तान, देहरादूनMon, 22 Sep 2025 12:04 PM
share Share
Follow Us on
सचिवालय में अफसरों और कर्मचारियों की स्वास्थ्य जांच

देहरादून। स्वस्थ नारी सशक्त परिवार सेवा पखवाड़ा के तहत सोमवार को सचिवालय परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसमें सचिवालय के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा स्वास्थ्य जांच करने के साथ रक्तदान भी किया जा रहा है। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, स्वास्थ्य सचिव डॉक्टर आर राजेश कुमार ने इस स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया। दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल और स्वास्थ्य विभाग की टीम में स्वास्थ्य परामर्श दे रही है और विभिन्न तरह की जांच कर्मचारियों की की जा रही है। यह शिविर दोपहर दो बजे के बाद तक चलेगा। इस दौरान चिकित्सा शिक्षा निदेशक डॉक्टर अजय आर्य, सीएमओ डॉक्टर मनोज शर्मा, प्राचार्य डॉ गीता जैन, एमएस डॉक्टर आरएस बिष्ट आदि मौजूद हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।