श्यामपुर के बाहर पीली गांव में स्वास्थ्य शिविर, एचपीवी पर जागरूकता

May 05, 2026 03:03 pm ISTMukesh Kumar हिन्दुस्तान, देहरादून
share

श्यामपुर के बाहर पीली गांव में स्वामी विवेकानंद हेल्थ मिशन द्वारा स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। इसमें ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की गई और मुफ्त दवाइयां वितरित की गईं। डॉ. पूनम ने स्वास्थ्य परामर्श दिया, जबकि मुकेश कुमार सूर्या ने सर्वाइकल कैंसर और एचपीवी टीकाकरण के बारे में जागरूकता फैलाई।

श्यामपुर के बाहर पीली गांव में स्वास्थ्य शिविर, एचपीवी पर जागरूकता

श्यामपुर। ग्राम पंचायत सजनपुर पीली क्षेत्र अंतर्गत बाहर पीली गांव में मंगलवार को स्वामी विवेकानंद हेल्थ मिशन सोसायटी, अवधूत मंडल ज्वालापुर हरिद्वार की ओर से स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। यहां उनकी स्वास्थ्य जांच की गई और जरूरतमंदों को मुफ्त दवाइयां वितरित की गईं। इस दौरान डॉ. पूनम ने स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिए। वहीं, अलग से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार के अधिकार मित्र मुकेश कुमार सूर्या ने सर्वाइकल कैंसर के प्रति औपचारिक जानकारी देते हुए माता-पिता को अपनी बालिकाओं के एचपीवी टीकाकरण के प्रति जागरूक किया।

Mukesh Kumar

लेखक के बारे में

Mukesh Kumar

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।