Hindi NewsUttarakhand NewsDehradun NewsHealth Camp Organized by Congress on Surya Kant Dhasmana s Birthday in Dehradun
शिविर में 350 लोगों का स्वास्थ्य जांचा

शिविर में 350 लोगों का स्वास्थ्य जांचा

संक्षेप:

फोटो देहरादून। जीएमएस रोड स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में मंगलवार को कांग्रेस प्रकोष्ठ

Aug 19, 2025 08:15 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share Share
Follow Us on

फोटो देहरादून। जीएमएस रोड स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में मंगलवार को कांग्रेस प्रकोष्ठ की ओर से स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के जन्मदिन के मौके पर आयोजित शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सुखविंदर कौर ने किया। उन्होंने धस्माना के सामाजिक कार्यों की सराहना की। इस दौरान 350 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। 90 लोगों की आंखों की जांच एवं कई मरीजों के ऑपरेशन की व्यवस्था की गई। 55 को नजर के चश्मे दिए गए। कई को कान की मशीनें मुफ्त दी गई। इस दौरान श्रम प्रकोष्ठ अध्यक्ष दिनेश कौशल, वरिष्ठ समाजसेवी सुभाष शर्मा, बार काउंसिल की पूर्व अध्यक्ष रजिया बेग, कांग्रेस नेता जगदीश धीमान, ज्योति रौतेला, केके गोयल, एडवोकेट नीरज पांडे, अभिनव थापर, संगीता गुप्ता, मुकीम अहमद, जाहिद अंसारी, अभिषेक तिवारी, प्रमोद गुप्ता आदि मौजूद रहे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें