Dehradun News: नई टिहरी में आछरीखुंट में दो दिवसीय बहुउद्देशीय, स्वास्थ्य शिविर में 200 लोगों ने लिया लाभ

हिन्दुस्तान, देहरादून
share

Dehradun News: सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कीर्तिनगर में दो दिवसीय बहुउद्देशीय व स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। इस शिविर में 200 से अधिक लोगों ने भाग लिया और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। स्वास्थ्य विभाग ने 135 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और दवाओं का वितरण किया। डीएम ने शिविरों के आयोजन पर जोर दिया।

नई टिहरी में आछरीखुंट में दो दिवसीय बहुउद्देशीय, स्वास्थ्य शिविर में 200 लोगों ने लिया लाभ
नई टिहरी में आछरीखुंट में दो दिवसीय बहुउद्देशीय, स्वास्थ्य शिविर में 200 लोगों ने लिया लाभ

Dehradun News: नई टिहरी। सेवा संकल्प अभियान अभियान के तहत कीर्तिनगर के डीएम नितिका खण्डेलवाल के निर्देशन में आमजन को केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ के मकसद से कीर्तिनगर के आछरीखुंट में दो दिवसीय बहुउद्देशीय व स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जन-जन की सरकार, जनता के द्वार अभियान के तहत आयोजित इस शिविर में 200 से अधिक लोगों ने प्रतिभाग कर विभिन्न सेवाओं एवं स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाया। इस दौरान 5 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनका मौके पर ही निस्तारण किया गया। स्थानीय विधायक विनोद कण्डारी एवं दर्जाधारी राज्यमंत्री खेमसिंह चौहान ने शिविर में प्रतिभाग कर माहालक्ष्मी किट वितरित की तथा लोगों से शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।

स्वास्थ्य विभाग के आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 135 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं विभिन्न जांचें की गईं तथा आवश्यकतानुसार दवाओं का वितरण किया गया। डीएम नितिका खण्डेलवाल ने अभियान को सफल बनाने के लिए जनपद के सभी विकासखंडों में न्याय पंचायत एवं ग्राम पंचायत स्तर पर बहुउद्देशीय एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आमजन को सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करने तथा शिविरों में प्राप्त शिकायतों, समस्याओं एवं मांगपत्रों पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। शिविर में स्वास्थ्य, राजस्व, पशुपालन, कृषि सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी व स्थानीय जन मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़देहरादूनDehradun News: नई टिहरी में आछरीखुंट में दो दिवसीय बहुउद्देशीय, स्वास्थ्य शिविर में 200 लोगों ने लिया लाभ