बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, पांच पर मुकदमा
हरिद्वार में एक महिला की संदिग्ध मौत के मामले में उसके पिता ने पांच लोगों पर उत्पीड़न, धोखाधड़ी और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर उन्होंने जहरीला पदार्थ खाया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में उसके पिता ने पांच लोगों पर उत्पीड़न, धोखाधड़ी और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि लगातार मानसिक प्रताड़ना और धमकियों से परेशान होकर उनकी पुत्री ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसके बाद उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक बिजनौर के नगीना निवासी आलोक जैन पुत्र स्वर्गीय एआर जैन ने बताया कि उनकी पुत्री पूजा गुप्ता का विवाह वर्ष 2011 में भूपतवाला निवासी शदर गुप्ता के साथ हुआ था। जिसके बाद गुप्ता की दो संतानें हुई थी। आरोप लगाया है कि अजय गोस्वामी पुत्र चेतराम निवासी गांधी चौक, शिवनगर, रानी गली, भूपतवाला, हरिद्वार तथा काजल पुत्री बेतराम निवासी गली नंबर-4, न्यू भारत माता पुरम, रानी गली, भूपतवाला, हरिद्वार ने उनकी पुत्री को कमेटी डालने के लिए प्रेरित किया। आरोप है कि इस दौरान करीब 15 लाख रुपये मूल्य के स्वर्ण आभूषण अपने पास रख लिए गए और ज्योति उपाध्याय, भटूरे, मीनाक्षी उपाध्याय समेत अन्य लोगों के साथ मिलकर कमेटी के नाम पर लगभग 30 लाख रुपये हड़प लिए गए।
आरोप और उत्पीड़न
आरोप है कि जब पूजा गुप्ता ने अपनी धनराशि और आभूषण वापस मांगे तो आरोपियों ने उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। शिकायतकर्ता का यह भी आरोप है कि 19 मई को उनकी पुत्री को अजय गोस्वामी के घर बुलाकर मारपीट की गई, जिसकी शिकायत सप्तऋषि चौकी में भी की गई थी।
मौत और पुलिस कार्रवाई
आलोक जैन का आरोप है कि 21 मई को भी उनकी पुत्री को लगातार प्रताड़ित किया गया और धमकियां दी गईं। इसके बाद उनकी पुत्री ने अपनी पीड़ा मोबाइल में रिकॉर्ड कर जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान 22 मई को उसकी मृत्यु हो गई। इंस्पेक्टर कुंदन सिंह राणा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Sagar Joshiशॉर्ट बायो : सागर जोशी, पिछले 13 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में ‘दैनिक हिन्दुस्तान’ में हरिद्वार ब्यूरो इंचार्ज हैं।
परिचय एवं अनुभव
सागर जोशी हरिद्वार की पत्रकारिकता का जाना पहचाना नाम हैं। 2022 से हरिद्वार इंचार्ज की भूमिका में रहते हुए उन्होंने अपने क्षेत्र में मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर
सागर ने राष्ट्रीय सहारा से वर्ष 2013 में हरिद्वार से करियर शुरू किया। इसके बाद दैनिक जागरण और दो बार अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों में उन्होंने काम किया। हरिद्वार के अलावा रुड़की और देहरादून में भी काम किया। वर्ष 2017 में बतौर रिपोर्टर हिन्दुस्तान में शुरुआत की और कुंभ 2021 में बेहतर कवरेज के बाद हिन्दुस्तान में स्टाफ रिपोर्टर बनने का मौका मिला। 2021 में देहरादून में काम करने के बाद 2022 में हरिद्वार ब्यूरो का इंचार्ज बनाया गया।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
बीए समाजशास्त्र और राजनीति विज्ञान से करने के कारण राजनीति की समझ है। प्रदेश के सबसे अधिक अपराध वाले जिला हरिद्वार में काम करने के कारण अपराध में अच्छी पकड़। छह सालों का क्राइम रिपोर्टर का अनुभव।
विजन
खेल, क्राइम, अध्यात्म, राजनीतिक ऐनालिसिस विषयों में सागर की समझ है। इसके अलावा ग्राउंड रिपोर्टिंग के अलावा नगर निगम, प्रशासन समेत कई एक्सलूसिव स्टोरी पर जोर होना चाहिए। सागर का मानना है कि एक अच्छे रिपोर्टर में केवल खबर लिखने की क्षमता ही नहीं, बल्कि कई मानवीय गुण भी होने चाहिए। रिपोर्टर हमेशा सवाल पूछने वाला और आसपास हो रही घटनाओं के प्रति सजग होना चाहिए। छोटी-सी जानकारी में भी खबर खोजने की क्षमता जरूरी है। सही और भरोसेमंद जानकारी देना पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। बिना पुष्टि के खबर न लिखना, कई स्रोतों से जानकारी लेना और संतुलन बनाए रखना जरूरी है। रिपोर्टर को किसी पक्ष, दबाव या निजी विचार से प्रभावित हुए बिना निष्पक्ष रहकर काम करना चाहिए। सरल, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में लिखने की क्षमता जरूरी है ताकि आम पाठक भी खबर आसानी से समझ सके। लोगों से बात करने, भरोसा जीतने और सही सवाल पूछने की कला रिपोर्टर को बेहतर बनाती है। इंटरव्यू लेने की क्षमता सबसे जरूरी है। खबर समय पर देना अब पत्रकारिता का मूल नियम है। आज के दौर में मोबाइल जर्नलिज्म, सोशल मीडिया, फोटो-वीडियो और डिजिटल प्लेटफॉर्म की समझ होना भी जरूरी है।
उपलब्धियां
तीन बार हिन्दुस्तान होनहार का अर्वाड मिला। अर्द्धकुंभ 2016, कुंभ 2021 की मीडिया कवरेज के अलावा कई बार प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की कवरेज।
काम के अलावा घूमना और खेलना, खेल में क्रिकेट, शतरंज, तैराकी में महाराथ
विशेषज्ञता
खेल
क्राइम
घोटाले (स्कैम/करप्शन) से जुड़ी रिपोर्टिंग
गहरी पड़ताल करने की क्षमता
दस्तावेज़ पढ़ने और समझने की योग्यता
सरकारी फाइलें, ऑडिट रिपोर्ट, आरटीआई जवाब
गोपनीय स्रोतों को संभालने की क्षमता
डेटा और डिजिटल जांच कौशल।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


