Dehradun News: हरिद्वार में महिला ने सुसाइड नोट छोड़ गंगा में छलांग लगाई, लोगों ने बचाया
हिन्दुस्तान, देहरादून
Dehradun News: हरिद्वार के बिरला घाट पर देर रात एक महिला ने कथित तौर पर आत्महत्या के प्रयास में गंगा में छलांग लगा दी। छलांग से पहले वह किनारे पर सुसाइड नोट छोड़ गई थी। वहां मौजूद कोलकाता के एक परिवार ने शोर मचाया, जिसके बाद चंडीघाट निवासी मुकेश ने उसे बचाने के लिए नदी में छलांग लगाई। पुलिस ने महिला को सुरक्षित निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। नोट में अभिजीत और उसके परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Dehradun News: हरिद्वार। देर रात बिरला घाट पर आत्महत्या करने के लिए महिला ने गंगा में छलांग लगा दी। गंगा में कूदने से पहले महिला ने गंगा किनारे सुसाइड नोट छोड़ा था। बताया गया है कि सुसाइड नोट लिखने के बाद महिला गंगा में कूदी। इस दौरान मौके पर मौजूद कोलकाता के बंगाली परिवार ने शोर मचाया। जिसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। इसके बाद चंडीघाट निवासी मुकेश भी महिला को बचाने के लिए गंगा में कूद गया। नगर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और महिला को सुरक्षित गंगा से बाहर निकाला।इसके बाद महिला को उपचार के लिया जिला अस्पताल भर्ती कराया गया।
महिला ने सुसाइड नोट में अभिजीत नमक युवक और उसके परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

