जवानों संग दौड़े एसएसपी, बोले अनुशासन और फिटनेस पुलिस की पहचान

Sagar Joshi हिन्दुस्तान, देहरादून
share

हरिद्वार में शुक्रवार को एसएसपी ने नए भर्ती जवानों के साथ दौड़ लगाकर फिटनेस का संदेश दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी जवानों को बेहतर कैडेट बनाने के लिए गंभीरता से प्रशिक्षण दिया जाए। परेड पुलिस बल के अनुशासन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और जवानों की ट्रेनिंग में कोई कमी नहीं होनी चाहिए।

जवानों संग दौड़े एसएसपी, बोले अनुशासन और फिटनेस पुलिस की पहचान

हरिद्वार। पुलिस लाइन में शुक्रवार को आयोजित परेड के दौरान एसएसपी हरिद्वार ने नए भर्ती जवानों और पुलिसकर्मियों के साथ दौड़ लगाकर फिटनेस का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण ले रहे जवानों की तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी जवानों को बेहतर कैडेट बनाने के लिए पूरी गंभीरता से प्रशिक्षण कराया जाए। शुक्रवार सुबह पुलिस लाइन परेड मैदान पहुंचे एसएसपी ने सबसे पहले परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद वह जवानों के बीच पहुंचे और उनके साथ दौड़ लगाई। उन्होंने कहा कि परेड पुलिस बल के अनुशासन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और प्रत्येक पुलिसकर्मी के लिए फिट रहना बेहद जरूरी है।

एसएसपी ने प्रशिक्षण दे रहे प्रशिक्षकों और पुलिस अधिकारियों से कहा कि जवानों की ट्रेनिंग में किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए। सभी अधिकारी मिलकर जवानों को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाने पर ध्यान दें। उन्होंने बताया कि अब प्रतिदिन अलग-अलग पुलिस राजपत्रित अधिकारी परेड और प्रशिक्षण का भौतिक निरीक्षण करेंगे। परेड समाप्त होने के बाद एसएसपी ने पुलिस लाइन परिसर की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं मोटर परिवहन शाखा में जनपद को मिली नई बोलेरो वाहन की पूजा-अर्चना कर उसे राजकीय कार्यों के लिए रवाना किया गया।

Sagar Joshi

लेखक के बारे में

Sagar Joshi

शॉर्ट बायो : सागर जोशी, पिछले 13 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में ‘दैनिक हिन्दुस्तान’ में हरिद्वार ब्यूरो इंचार्ज हैं।


परिचय एवं अनुभव
सागर जोशी हरिद्वार की पत्रकारिकता का जाना पहचाना नाम हैं। 2022 से हरिद्वार इंचार्ज की भूमिका में रहते हुए उन्होंने अपने क्षेत्र में मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर
सागर ने राष्ट्रीय सहारा से वर्ष 2013 में हरिद्वार से करियर शुरू किया। इसके बाद दैनिक जागरण और दो बार अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों में उन्होंने काम किया। हरिद्वार के अलावा रुड़की और देहरादून में भी काम किया। वर्ष 2017 में बतौर रिपोर्टर हिन्दुस्तान में शुरुआत की और कुंभ 2021 में बेहतर कवरेज के बाद हिन्दुस्तान में स्टाफ रिपोर्टर बनने का मौका मिला। 2021 में देहरादून में काम करने के बाद 2022 में हरिद्वार ब्यूरो का इंचार्ज बनाया गया।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि
बीए समाजशास्त्र और राजनीति विज्ञान से करने के कारण राजनीति की समझ है। प्रदेश के सबसे अधिक अपराध वाले जिला हरिद्वार में काम करने के कारण अपराध में अच्छी पकड़। छह सालों का क्राइम रिपोर्टर का अनुभव।


विजन
खेल, क्राइम, अध्यात्म, राजनीतिक ऐनालिसिस विषयों में सागर की समझ है। इसके अलावा ग्राउंड रिपोर्टिंग के अलावा नगर निगम, प्रशासन समेत कई एक्सलूसिव स्टोरी पर जोर होना चाहिए। सागर का मानना है कि एक अच्छे रिपोर्टर में केवल खबर लिखने की क्षमता ही नहीं, बल्कि कई मानवीय गुण भी होने चाहिए। रिपोर्टर हमेशा सवाल पूछने वाला और आसपास हो रही घटनाओं के प्रति सजग होना चाहिए। छोटी-सी जानकारी में भी खबर खोजने की क्षमता जरूरी है। सही और भरोसेमंद जानकारी देना पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। बिना पुष्टि के खबर न लिखना, कई स्रोतों से जानकारी लेना और संतुलन बनाए रखना जरूरी है। रिपोर्टर को किसी पक्ष, दबाव या निजी विचार से प्रभावित हुए बिना निष्पक्ष रहकर काम करना चाहिए। सरल, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में लिखने की क्षमता जरूरी है ताकि आम पाठक भी खबर आसानी से समझ सके। लोगों से बात करने, भरोसा जीतने और सही सवाल पूछने की कला रिपोर्टर को बेहतर बनाती है। इंटरव्यू लेने की क्षमता सबसे जरूरी है। खबर समय पर देना अब पत्रकारिता का मूल नियम है। आज के दौर में मोबाइल जर्नलिज्म, सोशल मीडिया, फोटो-वीडियो और डिजिटल प्लेटफॉर्म की समझ होना भी जरूरी है।


उपलब्धियां
तीन बार हिन्दुस्तान होनहार का अर्वाड मिला। अर्द्धकुंभ 2016, कुंभ 2021 की मीडिया कवरेज के अलावा कई बार प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की कवरेज। काम के अलावा घूमना और खेलना, खेल में क्रिकेट, शतरंज, तैराकी में महाराथ


विशेषज्ञता
खेल
क्राइम
घोटाले (स्कैम/करप्शन) से जुड़ी रिपोर्टिंग
गहरी पड़ताल करने की क्षमता
दस्तावेज़ पढ़ने और समझने की योग्यता
सरकारी फाइलें, ऑडिट रिपोर्ट, आरटीआई जवाब
गोपनीय स्रोतों को संभालने की क्षमता
डेटा और डिजिटल जांच कौशल।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।