Dehradun News: जल संस्थान के कर्मचारियों ने ऊर्जा निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया
By Newswrap
हिन्दुस्तान, देहरादूनDehradun News: हरिद्वार में सीवर शाखा के कर्मचारियों ने कनखल इंद्रा बस्ती के पंपिंग स्टेशन पर प्रदर्शन किया। उन्होंने ऊर्जा निगम के खिलाफ नारेबाजी की और पंप संचालक अमित भारती को करंट लगने से घायल होने के बाद मुआवजे की मांग की। उनकी मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
जल संस्थान के कर्मचारियों ने ऊर्जा निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया
Dehradun News: हरिद्वार। उत्तराखंड जल संस्थान (सीवर शाखा) के कर्मचारियों ने कनखल इंद्रा बस्ती के पंपिंग स्टेशन पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने ऊर्जा निगम के खिलाफ नारेबाजी की। सीवर शाखा के सभी कार्यालयों में ऊर्जा निगम के सभी पुर्जों की मरम्मत और जांच करने की मांग की। अध्यक्ष इमरत सिंह ने बताया कि पंप संचालक अमित भारती करंट लगने से गंभीर घायल हो गया। अस्पताल में पंप संचालक का इलाज चल रहा। ऊर्जा निगम से पंप संचालक को मुआवजा देने की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


