Dehradun News: हरिद्वार के खन्नानगर में पाइप लाइन फटने से सड़क पर जलभराव, घरों में सप्लाई बाधित
हिन्दुस्तान, देहरादून
Dehradun News: हरिद्वार। मध्य हरिद्वार के खन्नानगर गली नंबर आठ में पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई।

Dehradun News: हरिद्वार। मध्य हरिद्वार के खन्नानगर गली नंबर आठ में पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। घरों में पानी की सप्लाई बंद हो गई और सड़क पर जलभराव की स्थिति बन गई। सोमवार सुबह खन्ना नगर, नंद विहार, रामनगर, शांति विहार, राजीव नगर, आर्य नगर और आसपास के संबंधित क्षेत्र में पानी की सप्लाई बाधित हुई। करीब 20 हजार की आबादी पर पानी की किल्लत का संकट बन गया है। मामले की सूचना मिलने पर जल संस्थान के कर्मचारी पेयजल लाइन को ठीक करने के लिए पहुंचे। अधिकारियों ने बताया कि देर रात तक मरम्मत का काम पूरा होने की उम्मीद है। क्षेत्र में चार पंपिंग स्टेशनों से पानी सप्लाई होता है जिसे फिलहाल को बंद किया गया है।


