चारधाम और कांवड़ यात्रा से पहले सड़कों की मरम्मत तेज

हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

हरिद्वार में चारधाम यात्रा और कांवड़ मेले के मद्देनजर सीवरेज कार्य के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत का कार्य तेज किया गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर पुनर्निर्माण कार्य जारी है ताकि श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को आवागमन में आसानी हो। योजनाबद्ध कार्य जल्द पूरा होगा।

चारधाम और कांवड़ यात्रा से पहले सड़कों की मरम्मत तेज

हरिद्वार। चारधाम यात्रा और आगामी कांवड़ मेले को देखते हुए सीवरेज कार्य के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत का काम तेज कर दिया गया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर उत्तराखंड पेयजल निगम दिन-रात सड़क पुनर्निर्माण कार्य करा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों, व्यापारियों और श्रद्धालुओं को आवागमन में राहत मिल सके। परियोजना प्रबंधक मीनाक्षी मित्तल ने बताया कि केएफडब्ल्यू वित्तपोषित हरिद्वार जलोत्सारण योजना के तहत पैकेज-1 और पैकेज-2 में 26 जून को विभिन्न क्षेत्रों में कुल 255 मीटर सड़क पुनर्निर्माण का कार्य पूरा किया गया। शेष कार्य भी तेजी से कराया जा रहा है ताकि यात्रा शुरू होने से पहले सभी प्रमुख मार्ग सुचारु हो सकें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।