Dehradun News: हरिद्वार में त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, बैंक और ज्वेलर्स शॉप पर सघन चेकिंग

हिन्दुस्तान, देहरादून
share

Dehradun News: त्योहारों से पहले हरिद्वार पुलिस ने सुरक्षा मजबूत करने और अपराध रोकने के लिए बैंकों व ज्वेलर्स की दुकानों पर सघन चेकिंग अभियान शुरू किया है। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर टीमें संदिग्ध लोगों और गतिविधियों पर नजर रख रही हैं। पुलिस ने व्यापारियों और आमजन से सतर्क रहने तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत देने की अपील की है।

हरिद्वार में त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, बैंक और ज्वेलर्स शॉप पर सघन चेकिंग
हरिद्वार में त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, बैंक और ज्वेलर्स शॉप पर सघन चेकिंग

Dehradun News: हरिद्वार। आगामी त्योहारों के मद्देनजर हरिद्वार पुलिस अलर्ट मोड पर है। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जिले में बैंकों और ज्वेलर्स की दुकानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर पुलिस टीमें लगातार विभिन्न प्रतिष्ठानों में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रही हैं। चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मी संदिग्ध व्यक्तियों और उनकी गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को परखते हुए, किसी भी संभावित आपराधिक घटना को रोकने के लिए सतर्कता बरती जा रही है। त्योहारों के दौरान बाजारों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस की निगरानी को महत्वपूर्ण है।

पुलिस ने व्यापारियों और आमजन से सतर्क रहने की अपील की है। पुलिस ने व्यापारियों से किसी भी संदिग्ध व्यक्ति और गतिविधि की जानकारी मिलने पर सूचित करने का आग्रह किया है। ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई हो सके।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़देहरादूनDehradun News: हरिद्वार में त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, बैंक और ज्वेलर्स शॉप पर सघन चेकिंग