रानीपुर में जुआ-सट्टा लगाते आरोपी गिरफ्तार, नकदी व पर्ची बरामद
हरिद्वार की कोतवाली रानीपुर पुलिस ने अवैध जुआ-सट्टा के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी नदीम मलिक को गिरफ्तार किया, उसके पास से 1430 रुपये नकद और सट्टा पर्ची बरामद हुई। आरोपी पर जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने अवैध जुआ-सट्टा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नकदी और सट्टा पर्ची बरामद की है। आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इंस्पेक्टर आशुतोष राणा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम दादुपुर गोविंदपुर में गंदे नाले पर बनी पुलिया के पास खाली मैदान में एक व्यक्ति अवैध जुआ-सट्टा चला रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से सट्टा पर्ची, पेन और 1430 रुपये नकद बरामद हुए।
पूछताछ में आरोपी की पहचान नदीम मलिक पुत्र मुसरफ मलिक निवासी नई जामा मस्जिद के पास, सलेमपुर कोतवाली रानीपुर के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में कांस्टेबल सुरेंद्र तोमर और कुलदीप शामिल रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


