डीएसओ ने गैस एजेंसी संचालकों के साथ बैठक की
Mar 11, 2026 12:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
हरिद्वार में जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल ने गैस एजेंसी संचालकों के साथ बैठक की। बैठक में गैस सप्लाई पर चर्चा हुई, जिसमें घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सामान्य रहने की जानकारी दी गई। हालांकि, कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई में कमी आई है, जिससे गढ़वाल क्षेत्र में समस्या उत्पन्न हो सकती है।

हरिद्वार। जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल बुधवार को पूर्ति कार्यालय पर गैस एजेंसी संचालकों के साथ बैठक कर रहे। खाड़ी में युद्ध के दौरान गैस सप्लाई पर बैठक में चर्चा हो रही। डीएसओ घरेलू गैस सिलेंडर और कमर्शियल गैस सिलेंडर के स्टॉक की जानकारी जुटा रहे। घरेलू उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर सामान्य रूप से सप्लाई होते रहेंगे। कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई ठप हुई। गढ़वाल क्षेत्र में कमर्शियल सिलेंडर की किल्लत से बनेगी समस्या। आंगनबाड़ी और सरकारी विभागों को कमर्शियल गैस सिलेंडर की विकल्पिक व्यवस्था करने के लिए डीएसओ पत्र जारी कर सकते है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


