Hindi NewsUttarakhand NewsDehradun NewsHaridwar Faces Rising Threat from Stray Animals and Monkeys
हरिद्वार में आवारा पशुओं और बंदरों के आतंक से जनता परेशान, व्यापार मंडल ने सौंपा मांग पत्र

हरिद्वार में आवारा पशुओं और बंदरों के आतंक से जनता परेशान, व्यापार मंडल ने सौंपा मांग पत्र

संक्षेप:

हरिद्वार में आवारा पशुओं और बंदरों के आतंक से लोग परेशान हैं। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने नगर आयुक्त को मांग पत्र सौंपा है। उन्होंने कहा कि कनखल, हरकी पौड़ी और उत्तरी हरिद्वार में लोग बंदरों और आवारा गाय-भैंसों के कारण असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। लोगों की सुरक्षा के लिए अभियान चलाने की मांग की गई है।

Nov 18, 2025 02:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share Share
Follow Us on

हरिद्वार। शहर में बढ़ते आवारा पशुओं और बंदरों के आतंक से जनता परेशान है। आए दिन लोगों के घायल होने और सड़कों पर अव्यवस्था फैलने की घटनाएं सामने आ रही हैं। इस समस्या के समाधान को लेकर महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने नगर आयुक्त को मांग पत्र सौंपा। सेठी ने बताया कि हरिद्वार के उत्तरी क्षेत्र, कनखल, हरकी पौड़ी और मध्य हरिद्वार के इलाकों में बंदरों और आवारा पशुओं के कारण लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। कई बार निगम ने अभियान चलाया, लेकिन संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने मांग की कि शहर में बड़े स्तर पर लगातार अभियान चलाकर इन पशुओं को पकड़कर निर्धारित पशु निवास स्थलों में रखा जाए।व्यापार मंडल अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर हरिद्वार की गलियों और मोहल्लों, जैसे भूपतवाला की मुखिया गली और खड़खड़ी के इलाकों में बंदरों की वजह से लोग घरों से बाहर निकलने में डरते हैं। वहीं, आवारा गाय-भैंसों के कारण सड़कों पर रोजाना हादसे हो रहे हैं। कई चरवाहे अपने पशुओं को खुला छोड़ देते हैं, जिससे आम जनता को नुकसान उठाना पड़ता है। इस मौके पर डॉक्टर अस्मिथ ऐरन, हरिमोहन भारद्वाज, युवराज बिष्ट, सोनू चौधरी, राजू जोशी, रमन सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।