डिजिटल क्रॉप सर्वे में ढिलाई पर डीएम सख्त, एक सप्ताह में लक्ष्य पूरा करने के निर्देश

Newswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

हरिद्वार के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने एनआईसी सभागार में समीक्षा बैठक में डिजिटल क्रॉप सर्वे की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। उन्होंने कृषि और अन्य विभागों को एक सप्ताह में खसरा-खतौनी का ऑनलाइन सर्वे पूरा करने के निर्देश दिए, अन्यथा कार्रवाई की चेतावनी दी। मानसून से पहले जलभराव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण भी आवश्यक बताया।

डिजिटल क्रॉप सर्वे में ढिलाई पर डीएम सख्त, एक सप्ताह में लक्ष्य पूरा करने के निर्देश

हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने एनआईसी सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में डिजिटल क्रॉप सर्वे (डीसीएस) की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। कृषि, उद्यान और गन्ना विभाग को निर्देश दिए गए कि किसानों के खसरा-खतौनी का ऑनलाइन सर्वे एक सप्ताह में हर हाल में पूरा किया जाए, अन्यथा कार्रवाई होगी। डीएम ने उपजिलाधिकारियों और तहसीलदारों को किसानों के भूमि अंश निर्धारण कार्य में तेजी लाने और प्रमाण पत्र समयबद्ध जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही सीएचसी केंद्रों के निरीक्षण कर अनियमितता मिलने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। आगामी मानसून को देखते हुए उन्होंने जलभराव वाले संवेदनशील क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर नालों व जल निकासी की सफाई समय से पूर्ण करने को कहा, ताकि आपदा की स्थिति से बचाव किया जा सके।

बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।