Hindi NewsUttarakhand NewsDehradun NewsHaridwar Businessman Alleges Fraud of Over 12 Crore in Bank Account
खाता बंद कराने के बाद व्यापारी के बैंक खाते से 12 करोड़ का लेनदेन, बैंक कर्मचारी पर केस

खाता बंद कराने के बाद व्यापारी के बैंक खाते से 12 करोड़ का लेनदेन, बैंक कर्मचारी पर केस

संक्षेप:

हरिद्वार के मोती बाजार के व्यापारी ने बैंक कर्मचारियों पर 12 करोड़ रुपये से अधिक के धोखाधड़ी के लेनदेन का आरोप लगाया है। उन्होंने बैंक को खाता बंद करने के लिए आवेदन दिया था, लेकिन उन्हें बिना जानकारी के लेनदेन का पता चला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Feb 09, 2026 11:49 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share Share
Follow Us on

हरिद्वार। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोती बाजार क्षेत्र निवासी एक व्यापारी के करंट खाते से 12 करोड़ रुपये से अधिक के संदिग्ध लेनदेन हो गया। व्यापारी ने बैंक कर्मचारियों पर धोखाधड़ी और धमकी देने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर कुंदन सिंह राणा के मुताबिक छोटा जोगीवाड़ा निवासी अवनीत अरोड़ा ने शिकायत कर बताया कि उनकी आरके टॉयज नाम से मोती बाजार पंजाबी बेड़ा में दुकान है। उन्होंने बंधन बैंक की ज्वालापुर रोड शाखा में करंट खाता खुलवाया था, जिसे अप्रैल 2025 में बंद कराने के लिए बैंक के कस्टमर रिलेशनशिप ऑफिसर आशु कुमार को आवेदन, एटीएम और चेकबुक सौंप दी थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आरोप है कि उन्हें खाते के बंद होने की पुष्टि भी कर दी गई थी। 13 अगस्त 2025 को कोरियर से मिली बैंक स्टेटमेंट देखकर वह चौंक गए। एक मई से 26 जून 2025 के बीच खाते में करीब 12.14 करोड़ रुपये जमा और लगभग 12.12 करोड़ रुपये निकाले गए, जबकि ऐसा कोई लेनदेन उन्होंने नहीं किया। आरोप है कि बैंक में खाते से जुड़ा मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी भी बदल दी गई, जिसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई। उन्होंने शाखा प्रबंधक और संबंधित कर्मचारी पर मिलीभगत का संदेह जताते हुए कार्रवाई की मांग की, लेकिन पुलिस और बैंक स्तर पर सुनवाई नहीं होने का आरोप लगाया है। व्यापारी का कहना है कि 20 अगस्त 2025 को बैंक पहुंचने पर कर्मचारियों ने ठीक से बात नहीं की और कार्रवाई करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी कर्मचारी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी कर्मचारी के खिलाफ पूर्व में भी दो मुकदमे दर्ज है। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि सोमवार को आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।