Hindi NewsUttarakhand NewsDehradun NewsHaridwar Brawl Over Motorcycle Parking Leaves Four Injured
लाठी-डंडों से हमला, महिला समेत चार घायल केस दर्ज

लाठी-डंडों से हमला, महिला समेत चार घायल केस दर्ज

संक्षेप:

हरिद्वार के दादूपुर गोविंदपुर गांव में मोटरसाइकिल खड़ी करने को लेकर विवाद ने बड़ा झगड़ा खड़ा कर दिया। झगड़े में चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है। आरोप है कि विवाद के दौरान एक व्यक्ति पर लाठी-डंडों से हमला किया गया और बीच-बचाव करने वालों को भी निशाना बनाया गया।

Dec 05, 2025 01:12 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share Share
Follow Us on

हरिद्वार। रानीपुर क्षेत्र के दादूपुर गोविंदपुर गांव में सोमवार रात छोटा सा विवाद बड़े झगड़े में बदल गया। घर के बाहर मोटरसाइकिल खड़ी करने को लेकर शुरू हुई कहासुनी लाठी-डंडों की मारपीट में बदल गई, जिसमें महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। शुक्रवार को पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। रानीपुर कोतवाली प्रभारी शांति गंगवार ने बताया कि साजिद का भांजा फहीम पुत्र नईम घर के बाहर अपनी मोटरसाइकिल खड़ी कर रहा था। इसी दौरान साजिद के भतीजे सुहैल पुत्र सानू ने उसे मां-बहन की गालियां देनी शुरू कर दीं। आरोप है कि फहीम ने विरोध किया तो सुहैल के साथ सुहैब और साहिब पुत्रगण सानू और फिरदोश पत्नी सानू भी आ गईं और मिलकर फहीम पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

हंगामा सुनकर जब साजिद बीच-बचाव करने पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की और फहीम की मोटरसाइकिल तोड़ डाली। इसी दौरान साजिद की मां कनीज और बहन आरिस्ता ने भी रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने उन्हें भी जमीन पर गिराकर पैरों से मारा और धमकियां दीं। साजिद का आरोप है कि हमले में उनके कपड़े भी फाड़ दिए गए। मारपीट की इस घटना में फहीम, साजिद, कनीज और आरिस्ता को चोटें आई हैं। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।