Dehradun News: हरिद्वार में ऑटो और बैटरी रिक्शा की आमने-सामने टक्कर, छिटककर बाहर गिरे यात्री, वायरल हुआ वीडियो

हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

Dehradun News: हरिद्वार के दूधाधारी चौक में एक ऑटो और बैटरी रिक्शा की टक्कर हुई, जिसमें कई यात्री घायल हुए। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना के बाद सड़क सुरक्षा और वाहनों की लापरवाही की आलोचना की। घायल यात्रियों को अस्पताल पहुंचाया गया है।

Dehradun News: हरिद्वार में ऑटो और बैटरी रिक्शा की आमने-सामने टक्कर, छिटककर बाहर गिरे यात्री, वायरल हुआ वीडियो

Dehradun News: हरिद्वार। धर्मनगरी के दूधाधारी चौक के पास एक ऑटो और बैटरी रिक्शा की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना अचानक हुआ कि दोनों वाहनों में सवार यात्री सड़क पर छिटककर गिर पड़े। घटना के समय ऑटो और बैटरी रिक्शा में कई यात्री सवार थे, जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं। हादसे में यात्रियों को हल्की चोटें आईं। यह घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों वाहनों में कई यात्री सवार थे। दूधाधारी चौक के पास दोनों आमने सामने आ गए और तेज आवाज के साथ उनकी टक्कर हो गई।

टक्कर लगते ही ऑटो और बैटरी रिक्शा में बैठे यात्री सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। नीचे गिरे यात्रियों की चीख पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत दौड़कर घायलों की मदद की और उन्हें सड़क से सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। हादसे में नीचे गिरे यात्रियों को चोट लग गई। महिलाओं समेत कुछ यात्रियों को हल्की चोटें लगीं, जिन्हें नजदीकी सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। यह घटना पास में ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान अखबार वीडियो की पुष्ठी नहीं करता है।वायरल सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि दोनों वाहन तेज स्पीड में थे और यात्रियों को पता भी नहीं था कि उनके साथ पलभर में भयंकर हादसा हो जाएगा। अचानक से ही दोनों वाहनों में जोरदार आमने सामने की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और यात्री सड़क पर गिर पड़े। वीडियो सामने आने के बाद लोग सड़क सुरक्षा और वाहन चालकों की लापरवाही भी नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि यात्रियों के अलावा बैटरी रिक्शा चालक को भी चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि दूधाधारी चौक क्षेत्र में दिनभर भारी यातायात रहता है। ऐसे में ऑटो और बैटरी रिक्शा वाले क्षमता से अधिक सवारियां भर लेते हैं। पैसों के लालच में उनकी जान के साथ खिलवाड़ करते हैं। प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए। क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और सभी यात्रियों की जान बच गई। लेकिन वायरल हो रहे सीसीटीवी वीडियो ने एक बार फिर सड़क पर सावधानी बरतने और यातायात नियमों का पालन करने की जरूरत को उजागर कर दिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttarakhand NewsDehradun NewsDehradun News: हरिद्वार में ऑटो और बैटरी रिक्शा की आमने-सामने टक्कर, छिटककर बाहर गिरे यात्री, वायरल हुआ वीडियो