इंदिरापुरम में हुआ हनुमान चालीसा पाठ, उमड़े भक्त
फोटो देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। इंदिरापुरम क्षेत्र स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में हनुमान जी के ज्येष्ठ माह में ‘नर्मदेश्वर कीर्तन

इंदिरापुरम क्षेत्र स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में हनुमान जी के ज्येष्ठ माह में ‘नर्मदेश्वर कीर्तन मंडली’ ने गुरुवार को हनुमान चालीसा पाठ एवं भक्तिमय कार्यक्रम का आयोजन किया। ब्रह्मकमल शक्ति संस्था के अध्यक्ष अभिनव थापर ने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा एवं सनातन संस्कृति के प्रति जागरूकता का संदेश देते हैं। मौके पर कांग्रेस नेता ट्विंकल अरोड़ा, पंडित ज्ञानचंद पांडेय, नर्मदेश्वर शिव मंदिर कीर्तन मंडली के सदस्य मोनिका गांधी, मंजू कपूर, सीमा वोहरा, लता कर्णवाल, तारा नेगी, ममता वर्मा, सविता वर्मा, मेघा कपूर, शर्मीला शर्मा, निधि अरोड़ा, अनीता क्लोरिया मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


