ग्राफिक में 30 अप्रैल को पराठा फेस्टिवल
Newswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
मार्केटिंग -कम समय में बनाने होंगे 500 परांठे देहरादून। ग्राफिक एरा का हॉस्पिटैलिटी मैनेजमैंट डिपार्टमेंट

देहरादून। ग्राफिक एरा का हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट डिपार्टमेंट 30 अप्रैल को द ग्रेट इंडियन पराठा फेस्टिवल में रिकॉर्ड बनाएगा। पराठा फेस्टिवल में एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के एक्सपर्ट्स भी आएंगे। ग्राफिक एरा का यह डिपार्टमेंट इससे पहले भी कई रिकॉर्ड बना चुका है। इनमें से दो गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स और छह लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज है। पराठा फेस्टिवल में छात्र-छात्राएं शिक्षकों के मार्गदर्शन में देश के बनाए जाने वाले विभिन्न तरह के पराठे बनाएंगे। कम समय में छात्रों को शाकाहारी और मांसाहारी 500 पराठे बनाकर नया रिकॉर्ड बनाना होगा।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


