केवि नंबर दो में दादा-दादी, नाना नानी संग झूमे बच्चे
केन्द्रीय विद्यालय नं. 2 हाथीबड़कला में शनिवार को प्राथमिक विभाग ने ग्रैंड पेरेंट्स डे मनाया। बच्चों ने दादा-दादी और नाना-नानी के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य और नाटिका के माध्यम से बुजुर्गों के प्रति सम्मान प्रकट किया। प्राचार्य और मुख्य अतिथि ने बुजुर्गों की भूमिका और पारिवारिक मूल्यों पर बल दिया।

केन्द्रीय विद्यालय नं. 2 हाथीबड़कला में शनिवार को प्राथमिक विभाग ने ग्रैंड पेरेंट्स डे मनाया। जिसमें नन्हें मुन्ने बच्चे दादा-दादी, नाना-नानी संग जमकर झूमे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में अपने बुज़ुर्गों के प्रति सम्मान, प्रेम और कृतज्ञता की भावना विकसित करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य विजय नैथानी और मुख्य अतिथि सरोजिनी थपलियाल ने किया। इस अवसर पर प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य तथा लघु नाटिकाओं के माध्यम से अपने दादा-दादी एवं नाना-नानी के प्रति स्नेह और आदर भाव को भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि सरोजिनी थपलियाल ने अपने संबोधन में परिवार में बुज़ुर्गों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को उनके अनुभवों एवं संस्कारों से सीख लेने के लिए प्रेरित किया।
वहीं प्राचार्य विजय नैथानी ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए पारिवारिक मूल्यों, आपसी प्रेम और सम्मान के महत्व पर बल दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


