विकासनगर में खाटू श्याम मंदिर समिति की भव्य निशान यात्रा

Feb 28, 2026 01:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share Share
Follow Us on

विकासनगर में खाटू श्याम मंदिर समिति द्वारा शनिवार को भव्य निशान यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भक्ति गीतों के साथ नगर के प्रमुख मार्गों से निकले। यह यात्रा फाल्गुन माह के उपलक्ष्य में हर वर्ष आयोजित की जाएगी, जिसका उद्देश्य धार्मिक आस्था और सेवा भावना को बढ़ावा देना है।

विकासनगर में खाटू श्याम मंदिर समिति की भव्य निशान यात्रा

विकासनगर। खाटू श्याम मंदिर समिति की ओर से शनिवार को नगर में भव्य निशान यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पूरे रास्ते भक्ति गीतों व जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। निशान यात्रा पहाड़ी गली से शुरू हुई। इसके बाद श्रद्धालु हाथों में निशान लेकर ढोल-नगाड़ों और श्याम भजनों की धुन पर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए निकले। यात्रा में महिलाएं, युवा और बच्चे पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया और शरबत-फल वितरण कर सेवा की। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि फाल्गुन माह के उपलक्ष्य में यह निशान यात्रा हर वर्ष निकाली जएगी, जिसका उद्देश्य समाज में धार्मिक आस्था, एकता और सेवा भावना को बढ़ावा देना है।

मंदिर परिसर पहुंचकर आरती और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।