
भागवत कथा से पूर्व पटेलनगर में निकाली कलश यात्रा
देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जन सेवा समिति ने गुरुवार को मनभावन पैलेस पार्क रोड में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा की भव्य कलश य
अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जन सेवा समिति ने गुरुवार को मनभावन पैलेस पार्क रोड में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा की भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया। जिसमें श्री वृंदावन धाम से पधारे कथा व्यास धीरज बावरा ने कथा की अमृत वर्षा की। कथा से पूर्व 501 महिलाओं की भव्य कलश यात्रा निकली। समिति के अध्यक्ष अरुण शर्मा ने बताया कि गुरुवार की दोपहर समस्त मातृशक्ति पीतांबर परिधान में शिवाजी धर्मशाला सहारनपुर रोड में एकत्र हुई। जहां पूजा अर्चना के पश्चात उनके सभी ने सुंदर सजे कलश धारण किए। 108 धर्म ध्वज के बीच जोरदार जय घोष लड्डू गोपाल जी की जय, जय श्री राम के साथ बैंड बाजे ढोल नगाड़ों के साथ यात्रा प्रारंभ हुई।
यात्रा में सबसे आगे प्रचार गाड़ी, बैंड बाजे ढोल-नगाड़े, भजन गायक तजेंद्र हरजाई के साथ भजन करते श्रद्धालु, रथ के आगे शीश पर कलश धारण कर महिलाएं और अंत में सजे हुए रथ में विराजमान कथा व्यास धीरज बावरा चल रहे थे। यात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। यात्रा शिवाजी धर्मशाला से प्रारंभ होकर पटेलनगर, आदर्श मंदिर के सामने से घूम कर श्री श्याम सुंदर मंदिर से चलते हुए कथा स्थल मनभावन पैलेस में पहुंची। पहले दिन कथा व्यास ने भागवत कथा के महातम्य पर चर्चा करते हुए कहा कि भागवत कलयुग का प्रत्यक्ष ग्रंथ है। जिसे सुनकर या दर्शनकर साक्षात प्रभु दर्शन किए जा सकते हैं। मौके पर अरुण शर्मा, अध्यक्ष रुचि शर्मा, निशा शर्मा, भारती जोशी, आभा बड़थ्वाल, बीना अग्रवाल, कमलेश धीमान, अनुराग गौड़, राजेश शर्मा, सुशील शर्मा, रजत शर्मा, प्रवीण आनंद, तेजिंदर हरजाई, जयकुमार भारद्वाज, विद्या भारद्वाज, रचना शर्मा, अनीता शर्मा, आशीष कौशिक, अभिषेक भारद्वाज, वासु वशिष्ठ, अर्पित शर्मा, संजय गर्ग मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




