Hindi NewsUttarakhand NewsDehradun NewsGrand Inauguration of Festla at Uttaranchal University Students Showcase Startups and Cultural Events
छात्रों ने प्रदर्शनी से दिखाए अपने स्टार्टअप आइडिया

छात्रों ने प्रदर्शनी से दिखाए अपने स्टार्टअप आइडिया

संक्षेप:

उत्तरांचल विश्वविद्यालय के प्रबंधन संस्थान में वार्षिक महोत्सव फेस्टला का भव्य शुभारंभ हुआ। देशभर के स्कूलों और कॉलेजों के छात्रों ने अपने स्टार्टअप आइडिया प्रदर्शित किए। कार्यक्रम में फैशन शो, गायन प्रतियोगिता, और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल थे। ऐन मैरी स्कूल के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और पुरस्कार जीते।

Nov 14, 2025 06:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share Share
Follow Us on

उत्तरांचल विश्वविद्यालय के उत्तरांचल प्रबंधन संस्थान में वार्षिक महोत्सव फेस्टला का शुक्रवार को भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान देश भर के स्कूलों और कालेजों से आए छात्र छात्राओं ने प्रदर्शनी के जरिए अपने अपने स्टार्टअप आइडिया दिखाए। साथ ही कई प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय अध्यक्ष जितेंद्र जोशी, अनुराधा जोशी, उपाध्यक्ष अंकिता जोशी, निदेशक एवं छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. अभिषेक जोशी, उप-कुलपति प्रो. राजेश बहुगुणा और निदेशक प्रो. प्रदीप सूरी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। फेस्टला में 19 विविध अकादमिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें देहरादून जनपद सहित देश के विभिन्न राज्यों से लगभग 80 स्कूलों व विश्वविद्यालयों की 200 से अधिक छात्र-छात्राओं की टीमों ने प्रतिभाग किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उपाध्यक्ष अंकिता जोशी ने विशेष रूप से स्कूलों से आए प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया तथा बाद में सभी प्रतियोगिताओं का निरीक्षण भी किया। इस दौरान फैशन शो, गायन प्रतियोगिता, क्विज, पेंटिंग एवं स्केचिंग आर्ट, सांस्कृतिक नृत्य, ‘वन क्लॉथ डोनेशन’ ड्राइव, डिजिटल ऐड-मेकिंग, ब्रेनस्टॉर्मिंग, माइंड मास्टर एचआर चैलेंज, एस्केप रूम चैलेंज, ट्रेज़र हंट, पोर्टफोलियो किंग, फेस आर्ट, ई-गेमिंग सहित अनेक रोचक प्रतियोगिताएं भी हुई। उत्सव में ऐन मैरी स्कूल के प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और कई प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान हासिल किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथियों द्वारा सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए गए। कार्यक्रम का मंच संचालन बीबीए विभाग के विद्यार्थियों मीनल और अनिमेष ने किया। उत्सव के सफल आयोजन पर विभागाध्यक्ष डॉ. तिलोत्तमा सिंह ने सभी का अभिनंदन किया।