जोगीवाला में भव्य होली मिलन समारोह, कार्यकर्ताओं ने दिया एकता का संदेश
देहरादून में जोगीवाला स्थित साथी वेडिंग पॉइंट में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विपुल मंडोली द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने मिलकर भाईचारे का संदेश दिया। विपुल मंडोली ने कहा कि होली समाज को जोड़ने का माध्यम है।
देहरादून। जोगीवाला स्थित साथी वेडिंग पॉइंट में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विपुल मंडोली की ओर से भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने एक साथ भाग लेकर आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान रंग-गुलाल और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच उत्सव का माहौल रहा और लोगों ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर विपुल मंडोली ने कहा कि होली का पर्व समाज को जोड़ने का माध्यम है और संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करना चाहिए।
समारोह में भाजपा व युवा मोर्चा के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



