हिन्दू नववर्ष की पूर्व संध्या पर 2083 दीपों से जगमगाया परशुराम चौक
फोटो देवभूमि ब्राह्मण जन सेवा समिति ने किया नेहरु कॉलोनी में किया दीपोत्सव देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जन सेवा समिति ने

अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जन सेवा समिति ने हिन्दू नववर्ष एवं विक्रम संवत 2083 की पूर्व संध्या पर गुरुवार को नेहरू कॉलोनी स्थित भगवान परशुराम चौक पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया। 2083 दीप प्रज्वलित कर नववर्ष का स्वागत किया गया, जिससे पूरा परिसर दीपों की रोशनी से आलोकित हो उठा। कार्यक्रम में मेयर सौरभ थपलियाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि गंगोत्री धाम के रावल पंडित हरीश सेमवाल, पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा, बद्रीनाथ धाम के पंडित भास्कर डिमरी ने भी दीपोत्सव में हिस्सा लिया। पंडित लवमोहन शर्मा ने विधिवत पूजा-अर्चना की। केंद्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा, संरक्षक पवन शर्मा ने अतिथियों को अंगवस्त्र भेंट किए।
मेयर सौरभ थपलियाल ने कहा कि हिन्दू नववर्ष का पारंपरिक और सांस्कृतिक तरीके से स्वागत करना सराहनीय पहल है। कार्यक्रम में शिवनाथ संस्कृत विद्यालय के छात्रों एवं उपस्थित लोगों ने 2083 दीपों की आकर्षक रंगोली बनाकर धर्म और संस्कृति के प्रति आस्था प्रकट की। मौके पर अमृता शर्मा, आभा बड़थ्वाल, प्रभुलाल बहुगुणा, अभय उनियाल, डॉ. अजय वशिष्ठ, पंकज शर्मा, राजेश शर्मा, राजेश पंत, राजगीता शर्मा मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


