मां गंगा जन्मोत्सव पर निकली भव्य पालकी शोभा यात्रा में “हर हर गंगे” से गूंजा

Ravindra Singh हिन्दुस्तान, देहरादून
share

हरिद्वार में गंगा सप्तमी पर मां गंगा का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने हर्षोल्लास के साथ शोभा यात्रा में भाग लिया। मां गंगा की पालकी सब्जी मंडी, अपर रोड, और हर की पैड़ी होते हुए गई। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन किया और गंगा स्नान कर मां गंगा का पूजन किया।

मां गंगा जन्मोत्सव पर निकली भव्य पालकी शोभा यात्रा में “हर हर गंगे” से गूंजा

हरिद्वार। गंगा सप्तमी पर प्राचीन हनुमान मंदिर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मां गंगा जन्मोत्सव संघ द्वारा मां गंगा का जन्मोत्सव बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और पूरा शहर भक्ति के रंग में रंगा नजर आया। कार्यक्रम की शुरुआत मां गंगा मैय्या के विधिवत पूजन-अर्चन से हुई। इसके उपरांत मां गंगा की भव्य पालकी शोभा यात्रा प्राचीन हनुमान घाट से प्रारंभ की गई। शोभा यात्रा सब्जी मंडी, अपर रोड, पोस्ट ऑफिस, विष्णु घाट, राम घाट, मोती बाजार और बड़ा बाजार से होते हुए हर की पैड़ी पहुंची।

यात्रा मार्ग में श्रद्धालुओं ने जगह-जगह फूल वर्षा कर स्वागत किया। उज्जैन नासिक ढोल नगाड़े आकर्षक का केंद्र रहा और बैंडबाजे के साथ निकली पालकी शोभायात्रा पूरे बाजार क्षेत्र में “हर हर गंगे, जय मां गंगे” के जयघोष गूंजते रहे, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए मां गंगा की पालकी के साथ आगे बढ़ते रहे। हरकी पैड़ी पहुंचकर श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया और मां गंगा का विशेष पूजन कर देश व समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। प्राचीन हनुमान मंदिर के महंत रविपुरी महाराज के सान्निध्य में पालकी शोभा यात्रा का शुभारंभ हुआ। पालकी शोभा यात्रा में अमन गर्ग, हिमांशु गुप्ता, सचिन कुमार, विक्की आडवाणी, लव आडवाणी, आकाश बंसल, विनीत बंसल, आशु अरोड़ा, दीपक आडवाणी, सचिन गोयल, प्रणय गोयल, अमन अरोड़ा, नवीन अग्रवाल, नवनीत अरोड़ा, पुलकित कुकरेजा, नितिन अग्रवाल, सुन्नी मल्होत्रा, मेहूर सिंघल, सचिन डबराल, विनीत जौली, भोला शर्मा, अमित ननकानी माधव सरीन अनुज कोठियाल, पंकज मित्तल, ज्ञानचंद, बांके बिहारी, अनुराग सहित अनेक श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Ravindra Singh

लेखक के बारे में

Ravindra Singh

शॉर्ट बायो: रविंद्र सिंह पिछले 18 साल से मुख्य धारा की पत्रकारिता क्षेत्र में कार्यरत हैं। दैनिक हिन्दुस्तान में ऋषिकेश और नई टिहरी में सेवाएं देने के बाद 2019 से देहरादून सिटी में सीनियर रिपोर्टर कार्यरत हैं। इससे पहले अमर उत्तरकाशी और राष्ट्रीय सहारा उत्तरकाशी में सेवाएं दीं। 2013 की उत्तरकाशी आपदा की बेहतर कवरेज की।

परिचय एवं अनुभव
रविंद्र सिंह पिछले 18 साल से उत्तराखंड की पत्रकारिता में जाना पहचाना नाम हैं। वर्तमान में वह दैनिक हिन्दुस्तान देहरादून बतौर वरिष्ठ संवाददाता कार्यरत हैं। ट्रांसपोर्ट, रेलवे, लोक निर्माण विभाग की रिपोर्टिंग में विशेषज्ञ हैं। उन्होंने मीडिया के बदलते दौर में खुद को अपडेट करते हुए पाठक वर्ग में मजबूत पकड़ बनाई है।

करियर का सफर
रविन्द्र ने अपने करियर की शुरुआत 2008 में दैनिक राष्ट्रीय सहारा से की। जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2010 से 2013 तक हिन्दुस्तान ऋषिकेश में सेवाएं दीं। इसके बाद बाद अप्रैल 2013 से 2016 तक दैनिक अमर उजाला उत्तरकाशी में सेवाएं दीं। इसके बाद दैनिक हिन्दुस्तान में ऋषिकेश और नई टिहरी में सेवाएं देने के बाद मौजूदा समय में 2019 से देहरादून सिटी में बतौर वरिष्ठ संवाददाता कार्यरत हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की है। उनकी यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनकी रिपोर्टिंग में सत्ता, शासन और जन-नीति के गहरे विश्लेषण में स्पष्ट झलकती है।

एंटरटेनमेंट और विजन
सड़क, परिवहन, रेल, चारधाम, आपदा आदि विषयों पर रविंद्र की गहरी समझ है। रविंद्र का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है-उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।

विषय विशेषज्ञता
रविंद्र सिंह ने अपनी लेखनी के माध्यम से उत्तराखंड की बुनियादी समस्याओं और विकास कार्यों पर पैनी नजर रखी है। परिवहन एवं रेल कनेक्टिविटी और परिवहन सेवाओं के विस्तार पर व्यापक रिपोर्टिंग। सड़क एवं बुनियादी ढांचा पर दुर्गम पहाड़ियों से लेकर राजधानी की सड़कों और निर्माण कार्यों पर केंद्रित कवरेज।

उपलब्धियां और गतिविधियां
हिन्दुस्तान होनहार अवार्ड: पत्रकारिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हिन्दुस्तान समूह की ओर से रिकॉर्ड 7 बार इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित। उत्तराखंड यूथ आइकॉन 2024: समाज और पत्रकारिता के क्षेत्र में प्रेरणादायी योगदान के लिए राज्य स्तर पर 'यूथ आइकॉन' सम्मान।

परिचय एवं अनुभव
मुख्यधारा की पत्रकारिता में 18 वर्षों का लंबा और विविधतापूर्ण अनुभव रखने वाले रविंद्र सिंह वर्तमान में दैनिक हिन्दुस्तान, देहरादून में सीनियर रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातकोत्तर रविंद्र की लेखनी में राजनीतिक समझ और प्रशासनिक पकड़ का अनूठा संगम दिखता है।

विशेषज्ञता
ट्रांसपोर्ट, रेलवे, संचार, लोक निर्माण विभाग, आपदा कवरेज।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।