ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड देहरादूनमहिला से छेड़छाड़ में ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज

महिला से छेड़छाड़ में ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज

महिला ने ग्राम प्रधान पर छेड़छाड़ का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी।  पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बुग्गावला थाना क्षेत्र के गांव मजाहिदपुर सतीवाला निवासी एक महिला ने बुग्गावाला थाना...

महिला से छेड़छाड़ में ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज
लाइव हिन्दुस्तान टीम,रुड़की Sat, 04 Aug 2018 03:17 PM
ऐप पर पढ़ें

महिला ने ग्राम प्रधान पर छेड़छाड़ का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी।  पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बुग्गावला थाना क्षेत्र के गांव मजाहिदपुर सतीवाला निवासी एक महिला ने बुग्गावाला थाना पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। आरोप लगाया कि बुधवार की शाम के समय वह घर पर अकेली थी। उसका पति किसी काम से रुड़की गया हुआ था। तभी उसके घर पर एक ग्राम प्रधान पहुंचा और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। आरोप है कि मना करने पर महिला के साथ गाली गलौज और मारपीट करने लगा। महिला के शोर मचाने पर ग्राम प्रधान मौके से भाग निकला। पीड़ित महिला ने बुग्गावाला थाना पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। बुग्गावाला के कार्यवाहक थानाध्यक्ष बलबीर सिंह नेगी ने बताया कि इस मामले के आरोपी एक प्रधान  के खिलाफ छेड़छाड़ और मारपीट का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया कि ग्राम प्रधान की पुत्री ने महिला के पति के खिलाफ तहरीर दी है। इसकी जांच की जा रही है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें