ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड देहरादूनधीरे-धीरे रंग लगाना, छिल न जाये खाल..

धीरे-धीरे रंग लगाना, छिल न जाये खाल..

बंजारावाला में जनकवि अतुल शर्मा के आवास पर होली मिलन कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें बैठकी होली में परम्परागत होली गायन किया गया। मुख्य होल्यार पवन नारायण रावत और रंजना शर्मा ने लोकगीत गाए। ढपली पर...

धीरे-धीरे रंग लगाना, छिल न जाये खाल..
हिन्दुस्तान टीम,देहरादूनThu, 01 Mar 2018 07:24 PM
ऐप पर पढ़ें

बंजारावाला में जनकवि अतुल शर्मा के आवास पर होली मिलन कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें बैठकी होली में परम्परागत होली गायन किया गया। मुख्य होल्यार पवन नारायण रावत और रंजना शर्मा ने लोकगीत गाए। ढपली पर थाप देते अतुल शर्मा ने भी साथ दिया। पवन नारायण रावत ने मत मारो मोहन लाला पिचकारी..,राधा के हाथों में रंग भरे है, कान्हा के हाथों में पिचकारी.., रंजना शर्मा ने आया रंग भरा त्योहार, लेकर प्यार भरा उपहार.., सुनाया। अतुल शर्मा ने दोहे धीरे-धीरे रंग लगाना, छिल न जाये खाल, सर्पीले चिकनाई वाले हैं, रिश्तों के गाल..सुनाकर माहौल जमा दिया। रेखा शर्मा रंग-गुलाल व गुजिया के साथ होल्यारों का उत्साह बढ़ाती रही।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें