राज्यपाल ने दून विश्वविद्यालय के मीडिया छात्रों को किया सम्मानित
Mar 05, 2026 06:18 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
देहरादून में, राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने दून विश्वविद्यालय के मीडिया एंड कम्युनिकेशन स्टडीज विभाग के छात्रों से मुलाकात की। उन्होंने 'वसंतोत्सव' के प्रचार के लिए छात्रों की सराहना की और उन्हें स्मृति चिन्ह दिए। राज्यपाल ने उत्तराखंड की असली ताकत के बारे में भी बात की, जिसमें पुष्प और खुशहाल लोग शामिल हैं।

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने लोक भवन में दून विश्वविद्यालय के मीडिया एंड कम्युनिकेशन स्टडीज विभाग के छात्र-छात्राओं से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल भी उपस्थित रहीं। राज्यपाल ने हाल ही में आयोजित 'वसंतोत्सव' के शानदार प्रचार-प्रसार और कवरेज के लिए विद्यार्थियों की सराहना की और उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने छात्रों के पेशेवर अंदाज और रचनात्मकता की प्रशंसा करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड की असली शक्ति यहां के पुष्प और खुशहाल लोग हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


