Hindi NewsUttarakhand NewsDehradun NewsGovernor Gurmeet Singh Attends Light Site and Sound Show on Guru Tegh Bahadur s 350th Martyrdom Day
राज्यपाल ने रेसकोर्स गुरुद्वारे में आयोजित लाइट, साइट एंड साउंड शो में प्रतिभाग किया

राज्यपाल ने रेसकोर्स गुरुद्वारे में आयोजित लाइट, साइट एंड साउंड शो में प्रतिभाग किया

संक्षेप:

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने दून में गुरु तेग बहादुर जी के 350वें बलिदान दिवस पर आयोजित लाइट, साइट एंड साउंड शो में भाग लिया। कार्यक्रम ने गुरु जी के साहस और आध्यात्मिकता की गाथा को प्रस्तुत किया। राज्यपाल ने गुरु जी के जीवन को सत्य, साहस और सेवा का अद्भुत उदाहरण बताया।

Nov 07, 2025 11:22 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share Share
Follow Us on

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने दून स्थित गुरुद्वारा रेसकोर्स प्रबंधक समिति द्वारा आयोजित लाइट, साइट एंड साउंड शो में मुख्य अतिथि के तौर में भाग लिया। श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें बलिदान दिवस पर आधारित इस कार्यक्रम में सुख नावर रंग मंच, पटियाला द्वारा अद्भुत लाइट, साइट एंड साउंड शो प्रस्तुत किया गया, जिसने सभी उपस्थित दर्शकों को गुरु तेग बहादुर जी के जीवन, साहस और आध्यात्मिकता की अमर गाथा से अभिभूत कर दिया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी का जीवन सत्य, साहस और सेवा का अद्भुत उदाहरण है। उन्होंने धर्म और मानवता की रक्षा के लिए अपना सिर दे दिया, पर सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया, इसीलिए उन्हें ‘हिन्द दी चादर’ कहा गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

राज्यपाल ने कहा कि यह प्रस्तुति गुरु साहिब की उस अमर भावना का प्रतीक है, जहां सच्चा धर्म, निडरता और आत्मबल एकाकार होते हैं। उन्होंने कहा कि आज की यह पावन संध्या हमें स्मरण कराती है कि धर्म किसी पर थोपा नहीं जा सकता, बल्कि वह आत्मा की स्वतंत्रता से उपजता है। राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखंड की यह देवभूमि आज गुरु तेग बहादुर जी की शिक्षाओं के प्रकाश से आलोकित है, जो हमें सत्य, साहस और सेवा का संदेश देती हैं। उन्होंने कहा कि वे गुरु साहिब के जीवन से प्रेरणा लेकर सत्य, निडरता और मानव सेवा के मार्ग पर चलें। इस अवसर विधायक खजान दास, हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेन्द्रजीत सिंह बिंद्रा, अध्यक्ष रेसकोर्स गुरुद्वारा, प्रबंधन कमेटी बलबीर सिंह साहनी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।