छात्रों को दें सरकार की योजनाओं की जानकारी
Apr 04, 2026 05:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
देहरादून में खंड शिक्षा अधिकारी हेम लता गौड़ ने राजकीय विद्यालयों के प्राचार्यों के साथ बैठक की। बैठक में सरकारी विद्यालयों में प्रवेश बढ़ाने के लिए घर-घर संपर्क करने और सुविधाओं की जानकारी देने के निर्देश दिए गए। अब तक 540 नए बच्चों ने सरकारी विद्यालयों में प्रवेश लिया है।

देहरादून। खंड शिक्षा अधिकारी रायपुर हेम लता गौड़ ने शनिवार को रायपुर ब्लॉक के राजकीय विद्यालयों के प्राचार्यों के साथ बैठक की। जिसमें मुख्य रूप से राजकीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए घर- घर जाकर संपर्क करने और सरकार की ओर से उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं की जानकारी देते हुए प्रवेश के लिए प्रेरित करने को अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि अब तक सरकारी विद्यालयों में कुल 540 नए बच्चों ने प्रवेश लिया है। इसके अलावा बैठक में निशुल्क पुस्तकों की प्राप्ति, विद्यालयों को साधन सुविधा संपन्न बनाने पर जोर दिया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


