सविता क्षेत्री बनी हरितालिका तीज उत्सव मेला समिति अध्यक्ष
गोर्खाली महिला हरितालिका उत्सव तीज कमेटी की बैठक में सविता क्षेत्री को हरितालिका तीज उत्सव मेला-2025 का अध्यक्ष चुना गया। यह मेला 24 अगस्त को महिंद्रा ग्राउंड, गढ़ी कैंट में होगा। पिछले 18 वर्षों से...

गोर्खाली महिला हरितालिका उत्सव तीज कमेटी के तत्वावधान में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले हरितालिका तीज उत्सव मेला आयोजन को लेकर सोमवार को गोर्खाली सुधार सभा भवन गढ़ी कैंट में हरितालिका तीज उत्सव समिति की बैठक हुई। इस बैठक में सर्वसम्मति से सविता क्षेत्री को हरितालिका तीज उत्सव मेला-2025 की आयोजन समिति का अध्यक्ष चुना गया। इस वर्ष हरितालिका तीज उत्सव मेला रविवार 24 अगस्त को महिंद्रा ग्राउंड गढ़ी कैंट में होगा। मीडिया प्रभारी प्रभा शाह ने बताया कि विगत 18 वर्षों से हरितालिका तीज कमेटी अपनी भाषा, परंम्परा एवं लोक संस्कृति के संरक्षण, संवर्धन के लिए गोर्खाली महिला हरितालिका तीज उत्सव को एक भव्य मेले के रूप में आयोजित करती आ रही है, जिसमें देश-विदेश के कलाकारों एवं अतिथिगणों को आमंत्रित किया जाता है।
इस मेले की भव्यता एवं लोकप्रियता को देखकर हरितालिका तीज उत्सव मेला -2019 में तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस आयोजन को राज्य मेले का दर्जा देने की घोषणा की थी, साथ ही राज्य कैलेंडर में भी हरितालिका तीज के दिन अवकाश की घोषणा भी की थी। मौके पर कमेटी की संरक्षक गोदावरी थापली, कमला थापा, उपासना थापा, पूजा सुब्बा चन्द, मीनू क्षेत्री, निर्मला थापा, ज्योति कोटिया, सरोज गुरूंग, माया पंवार, सुनीता क्षेत्री, पूनम गुरूंग, कविता क्षेत्री, पुष्पा क्षेत्री, विनिता खत्री, मधु खनाल, देविन शाही, विशाल थापा, टेकू मगर, मधुसूदन शर्मा आदि उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


