एसआईआर में नाम कटने से गोरखा समुदाय नाराज
विकासनगर में गोरखा समुदाय के परिवारों के नाम एसआईआर में कटने की शिकायतों के समाधान के लिए एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्यमंत्री कुलदीप कुमार ने प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी और युवाओं के विदेश में शिक्षा व रोजगार संबंधी समस्याओं पर चर्चा की। मातृशक्ति ने सड़क निर्माण की मांग भी रखी।

विकासनगर। राजावाला, बाडवाला और अठारह बीघा क्षेत्र में गोरखा समुदाय के परिवारों के नाम एसआईआर में कटने की शिकायतों को लेकर बुधवार को एक बैठक की गई। बैठक में पूर्व विधायक विकासनगर एवं वन पंचायत राज्यमंत्री कुलदीप कुमार को आमंत्रित कर समुदाय की समस्याओं से अवगत कराया गया। बैठक की शुरुआत गोर्खा सुधार सभा के अध्यक्ष जोगेन्द्र शाह ने राज मंत्री का गोर्खाली परंपरा के अनुसार खादा एवं ढाका टोपी पहनाकर की।
बैठक में चर्चा
इस दौरान राज मंत्री ने एसआईआर को लेकर फैली भ्रांतियों पर चर्चा करते हुए कहा कि जिन परिवारों के नाम छूट गए हैं, वे निर्धारित दस्तावेजों के आधार पर फार्म-6 भरकर दोबारा नाम जुड़वा सकते हैं। उन्होंने प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी भी लोगों को दी।
समुदाय की अन्य समस्याएँ
बैठक में गोरखा समुदाय के युवाओं को विदेश में उच्च शिक्षा एवं रोजगार के लिए पासपोर्ट बनवाने में आ रही समस्याओं का मुद्दा भी उठाया गया। शाखा अध्यक्ष जोगेन्द्र शाह ने इस संबंध में राज मंत्री को अवगत कराया। मातृशक्ति की ओर से अठारह बीघा से मुख्य मार्ग तक खस्ताहाल सड़क के डामरीकरण की मांग को लेकर हस्ताक्षरयुक्त प्रस्ताव भी राज मंत्री को सौंपा गया। ग्रामीणों ने बरसात से पहले सड़क निर्माण कराने की मांग की।
बैठक में उपस्थित सदस्य
बैठक में दल बहादुर शाही, फौजी राम, प्रकाश, श्रवण, दिनेश शर्मा, खड़क सिंह, बबलू थापा, आनंद पुन, पार्वती शाही, गीता खत्री, संतोषी, सोनम जोशी, लक्ष्मी थापा, विमला, बीना और पुष्पा आदि मौजूद रहे।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


