शिविर में 70 से अधिक ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण
गोल्डन लायनेस क्लब मसूरी हिल्स ने आयुर्वेदिक एवं एलोपैथिक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। शिविर में 70 से अधिक ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और निःशुल्क दवा वितरित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्ष अनुपम हांडा एवं उनकी टीम को सम्मानित किया गया।

मसूरी, वरिष्ठ संवाददाता। गोल्डन लायनेस क्लब मसूरी हिल्स की ओर से आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 70 से अधिक ग्रामीणों का परीक्षण किया गया।गोल्डन लायनेस क्लब मसूरी हिल्स ने खेतवाला चामासारी में लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी के सीएमओ के सहयोग से आयुर्वेदिक एवं एलोपैथिक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। चिकित्सा शिविर में आयुर्वेदिक व एलोपैथिक चिकित्साकों ने ग्रामीणों के स्वासथ्य का परीक्षण किया व निःशुल्क दवा वितरित की। शिविर में 70 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्ष व गोल्डन लायनेस क्लब मसूरी हिल्स की अध्यक्ष अनुपम हांडा एवं उनकी टीम में ग्राम प्रधान विक्रम रावत व चिकित्सकों को सम्मानित किया गया।
इस मौके पर सचिव अंबुज अग्रवाल, ममता भाटिया, विनीता, इला आदि लायनेस सदस्य मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


