ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड देहरादूनउत्साह से मनाया गुरू गोबिंद सिंह जी का प्रकटोत्सव

उत्साह से मनाया गुरू गोबिंद सिंह जी का प्रकटोत्सव

गुरुद्वारा दिलाराम बाजार के तत्वावधान में दसवें गुरू श्री गुरू गोबिंद सिंह का 351 वां प्रकाश पर्व कथा कीर्तन के रूप में श्रद्धा व उत्साह से मनाया...

उत्साह से मनाया गुरू गोबिंद सिंह जी का प्रकटोत्सव
हिन्दुस्तान टीम,देहरादूनSun, 07 Jan 2018 05:58 PM
ऐप पर पढ़ें

गुरुद्वारा दिलाराम बाजार के तत्वावधान में दसवें गुरू श्री गुरू गोबिंद सिंह का 351 वां प्रकाश पर्व कथा कीर्तन के रूप में श्रद्धा व उत्साह से मनाया गया।

सुबह श्री अखंड पाठ साहिब के भोग के बाद हुजुरी रागी भाई मनजीत सिंह मीत ने शबद इन्हीं की कृपा के सजे हम है नहीं, मौ सो गरीब करारे पड़े.., वाह वाह गोविंद सिंह आपे गुर चेला.. से संगत को निहाल किया। गुरुकृपा कीर्तन कौंसिल चंडीगढ़ से आए भाई तवनीत सिंह ने शबद मित्र प्यारे नूं हाल मुरीदां दा कहना..,देह शिवा वर मौहे इहे, शुभ करमन ते कबहु न डरों..,भाई इंद्रपाल सिंह ने शबद कर कृपा प्रभु दीन दयाला, गुण गावो रंग राता.., का गायन कर संगत को निहाल किया। हेड ग्रंथी गुरुद्वारा श्री गुरू सिंह सभा के भाई शमशेर सिंह ने कहा कि गुरू गोविंद सिंह ने बचपन में लोगों के मन में से बादशाह के डर को खत्म कर दिया था। गुरु जी सभी धर्मों का आदर सत्कार व जरूरतमंदों की सहायता करते थे। उन्होंने प्राणियों को अमृतपान करवाकर जातपात का भेद मिटा दिया। कार्यक्रम के बाद संगतों ने गुरू का लंगर छका। संचालन नरेन्द्र सिंह पूरी ने किया। वहीं गुरूद्वारा श्री गुरू सिंह सभा पंडितवाड़ी में साहिब श्री गुरू गोबिंद सिंह जी का 351 वां प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर भाई अमरीक सिंह खालसा, प्रीतपाल सिंह, ललित सिंह ने शबद कीर्तन किया। शबद कीर्तन के बाद गुरू का लंगर बरता गया। मौके पर अमरजीत सिंह ओबराय, अवतार सिंह, कुलजीत सिंह कोहली, जसपाल सिंह, हरमीत सिंह, सुरेन्द्र सिंह, जगजीत सिंह बग्गा मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें