ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड देहरादूनकमल जोशी के नाम रही क से कविता

कमल जोशी के नाम रही क से कविता

क से कविता के अंतर्गत होटल व्हाइट हाउस में आयोजित बैठक के दौरान कवियों और साहित्यकारों ने छायाकार व पत्रकार कमल जोशी को याद किया। इस दौरान जोशी की स्मृति में रचनाओं को पढ़ा गया। क से कविता की...

कमल जोशी के नाम रही क से कविता
हिन्दुस्तान टीम,देहरादूनMon, 24 Jul 2017 06:36 PM
ऐप पर पढ़ें

क से कविता के अंतर्गत होटल व्हाइट हाउस में आयोजित बैठक के दौरान कवियों और साहित्यकारों ने छायाकार व पत्रकार कमल जोशी को याद किया। इस दौरान जोशी की स्मृति में रचनाओं को पढ़ा गया। क से कविता की सोलहवीं बैठक में विभिन्न रचनाकारों ने कविता पाठ कर माहौल को भावपूर्ण कर दिया। रचनाकार मोहन गौड़बोले ने जोशी को याद कर कहा, मैं भी उनके जैसा ही आवारगी में यकीं करने वाला हूं। कवि प्रशांत ने रचना के माध्यम से कहा कि उनकी तस्वीरों को देख कर मैं फोटोग्राफी सीख रहा हूं। इस अवसर पर प्रतिभा कटियार ने जोशी की ओर से उनके नाम लिखा एक पत्र पढ़कर सुनाया। कृष्णपल्लवी, जितेंद्र भारती और सतीश ने कमल जोशी से जुड़े संस्मरणों को साझा किया। नूतन डिमरी गैरोला, आशा स्नेह ने जीवन से जुड़ी अपनी कविताओं का पाठ किया। इस दौरान उदय प्रकाश, नंद किशोर आचार्य की कविताओं को भी सराहा गया। बैठक में गुरदीप खुराना, मनमोहन जोशी, वीना डंगवाल, रानू बिष्ट, आशा पैन्यूली आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें