Hindi NewsUttarakhand NewsDehradun NewsGeeta Jayanti Celebration at Shri Shyam Sundar Temple with Spiritual Teachings
श्याम सुंदर मंदिर में भक्तों ने सुना गीता का सार

श्याम सुंदर मंदिर में भक्तों ने सुना गीता का सार

संक्षेप:

श्री श्याम सुंदर मंदिर पटेल नगर में गीता जयंती पर गीता पाठ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ज्ञानानंद महाराज ने गीता के 12 वें अध्याय का पाठ किया और भक्तों को गीता का सार बताया। भक्ति गीतों ने कार्यक्रम को भावपूर्ण बना दिया। इस अवसर पर कई मंदिर समिति के सदस्य भी मौजूद रहे।

Mon, 1 Dec 2025 04:18 PMNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share Share
Follow Us on

श्री श्याम सुंदर मंदिर पटेल नगर में सोमवार को गीता जयंती पर गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज के आह्वान पर एक साथ गीता पाठ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें ज्ञानानंद महाराज ने गीता जी के 12 वें अध्याय का पाठ कर भक्तों को गीता जी का सार भी समझाया गया। मंदिर के महामंत्री गोविंद मोहन ने कहा कि गीता एक ऐसा ग्रंथ है, जिसे भगवान कृष्ण ने स्वयं अपने श्रीमुख से सुनाया, जिसे सुनने के पश्चात ही मोहग्रस्त अर्जुन धर्म युद्ध के लिए तैयार हुआ। महाभारत के कुरुक्षेत्र में श्री कृष्ण भगवान ने गीता जी के 18 अध्याय के 700 श्लोक का वाचन किया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

यही ग्रंथ आज विश्व का सिरमौर ग्रंथ है। भजन गायकों भूपेन्द्र चड्ढा, प्रेम भाटिया, सुरेंद्र वागला, गंभीर सिंह पंवार, सुषमा भाटिया, रमन आचार्य, कमलेश वर्मा, बसंती डिमरी, ऊषा कोठारी ने सुन्दर भजन सुनाकर भाव विभोर कर दिया l संचालन प्रचार मंत्री भूपेन्द्र चड्ढा ने किया l कार्यक्रम में मंदिर समिति प्रधान सुधीर शर्मा, अवतार मुनियाल, चंद्र मोहन आनंद, ओमप्रकाश सूरी, विनोद कपूर, यशपाल मग्गो, वीरेंद्र कपूर, महेंद्र सभरवाल, रमा तनेजा, कमलेश सूरी, मधु साहनी, पुष्पा डांग, मधु माटा, संगीता जुनेजा, बबली जुनेजा, उर्मिला रावत, आनंद रावत, बीना कपूर, कविता गोगिया, खुशी कोहली, ऋतु भटिया मौजूद रहे।