ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड देहरादूनगौमाता के लिए देश भर में चलाएंगे जन जागरण अभियान

गौमाता के लिए देश भर में चलाएंगे जन जागरण अभियान

गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित कराए जाने के लिए देश भर में सर्वहारा समाज को साथ लेकर जन जागरण अभियान चलाया जाएगा। अखिल भारतीय गौ रक्षा महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कलीम भारतीय ने रविवार को प्रेस क्लब...

गौमाता के लिए देश भर में चलाएंगे जन जागरण अभियान
हिन्दुस्तान टीम,देहरादूनSun, 23 Sep 2018 11:52 PM
ऐप पर पढ़ें

गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित कराए जाने के लिए देश भर में सर्वहारा समाज को साथ लेकर जन जागरण अभियान चलाया जाएगा।

अखिल भारतीय गौ रक्षा महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कलीम भारतीय ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से कहा कि उत्तराखंड विधानसभा में गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के लिए जो प्रस्ताव पारित किया गया है। वह सराहनीय है। देश भर में इसकी प्रशंसा की जा रही है। कलीम भारतीय ने कहा कि देश में इस कदम से अभियान को बड़ा बल मिलेगा। इस मौके पर महासंघ के राष्ट्रीय प्रमुख प्रशासनिक महासचिव महताब खान चांद ने कहा कि अब समय आ गया है कि जात, पात, धर्म और दल से ऊपर उठ कर देश के सभी लोग गौमाता को राष्ट्रमाता बनाने के लिए जन जागरण अभियान का हिस्स बनें। इससे पहले उत्तराखंड राज्य की नव गठित कार्यकारिणी का भी स्वागत किया गया। उन्हें शुभकामनाएं दी गई। कार्यकारिणी के प्रदेश प्रभारी कमल सिंह बिष्ट, अध्यक्ष नरेंद्र सिंह बिष्ट, महिला प्रदेश अध्यक्ष गुड्डी सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष अनिल वर्मा, प्रवक्ता दिनेश खंडूरी, सलाहकार वीरेंद्र सिंह नेगी, महामंत्री यश बिष्ट, संगठन मंत्री परितोष बिष्ट, प्रचार मंत्री अनुज असवाल, मंत्री वीरेंद्र नौटियाल, गढ़वाल अध्यक्ष राकेश चंद्र भट्ट, युवा प्रदेश अध्यक्ष अवि आहूजा, कृष्ण कुमार, प्रियंका रावत ने गौ रक्षा, सुरक्षा और संवर्धन की शपथ ली। निर्णय लिया कि संगठन को पूरे राज्य में मजबूती प्रदान करेंगे। साथ गौमाता के लिए संगठित होकर काम करेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें