ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड देहरादूनगौमाता के लिए सभी राज्यों में करवाएं प्रस्ताव पारित

गौमाता के लिए सभी राज्यों में करवाएं प्रस्ताव पारित

भारतीय गौ क्रांति मंच ने विधानसभा में गौ माता को राष्ट्रमाता बनाने का प्रस्ताव पारित किए जाने पर हर्ष व्यक्त किया है। साथ ही निर्णय लिया कि मंच अब सभी राज्यों की विधानसभा में यह प्रस्ताव पारित करवाने...

गौमाता के लिए सभी राज्यों में करवाएं प्रस्ताव पारित
हिन्दुस्तान टीम,देहरादूनThu, 20 Sep 2018 06:35 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय गौ क्रांति मंच ने विधानसभा में गौ माता को राष्ट्रमाता बनाने का प्रस्ताव पारित किए जाने पर हर्ष व्यक्त किया है। साथ ही निर्णय लिया कि मंच अब सभी राज्यों की विधानसभा में यह प्रस्ताव पारित करवाने के लिए काम करेगी।

मंच ने इसके लिए मुख्यमंत्री सहित विपक्ष, सभी विधायकों और नेताओं का आभार भी जताया। गुरुवार को मंच ने इसे लेकर हरिद्वार बाईपास रोड स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान कई भक्त खुशी में नाचते गाते भी नजर आए। इस दौरान मंच के गोपाल मणि महाराज ने इसे ऐतिहासिक क्षण बताते हुए प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने मीडिया जगत को भी इसके लिए धन्यवाद दिया। गौ भक्तों को संबोधित करते हुए गोपालमणि ने कहा कि गौ माता को राष्ट्रमाता बनाने का शंखनाद उत्तराखंड से हुआ है। गौ भक्तों ने इस कार्य को गति देकर देवभूमि की संस्कृति को परिभाषित किया है। उन्होंने कहा कि अब केंद्र सरकार 2019 से पूर्व लोकसभा और राज्य सभा का संयुक्त सत्र बुलाकर इस पावन कार्य को पूरा करवाए। गोपालमणि ने कहा कि इसके लिए मंच सभी राज्यों की विधानसभा में प्रस्ताव को पारित करवाने का कार्य करेगा। इस अवसर पर मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष शर्मा, मनोहर लाल जुययाल, बलबीर सिंह पंवार, प्रदेश अध्यक्ष शूरवीर सिंह मटूड़ा, राष्ट्रीय प्रवक्ता डा. रामभूषण बिजल्वाण सहित कई गौ भक्त मौजूद रहे।

बाक्स......

योगी बिपिन जोशी ने उत्तराखंड सरकार की ओर से गौ माता को राष्ट्र माता का संकल्प पास करवाने और इसे केंद्र सरकार को भेजने पर प्रसन्नता व्यक्त की। गुरुवार को इसे लेकर जोशी अभियान के सूत्रधार गोपालमणि से मिले। उन्होंने गोपालमणि को गौ माता के साथ दूध पीते बछड़े की मूर्ति भेंट की। योगी जोशी ने कहा कि इस अभियान से जगद्गुरु शंकराचार्य, स्वामी माधवाश्रम, गोपाल मणि और अन्य गौ भक्त संगठन लगातार जुड़े हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें