उत्तरी हरिद्वार में तीन दिन से गैस संकट बन रहा, लोग परेशान
हरिद्वार के उत्तरी क्षेत्र में इंडेन गैस एजेंसी पर पिछले तीन दिनों से एलपीजी गैस सिलेंडर की सप्लाई बंद है। इस कारण 1500 सिलेंडर का बैकलॉग बन गया है। लोग अन्य गैस एजेंसियों पर भी चक्कर काटने को मजबूर हैं। गैस की मांग बढ़ने से सप्लाई में कमी आ रही है, जिससे उपभोक्ता परेशान हैं।

हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार की इंडेन गैस एजेंसी पर पिछले तीन दिनों से एलपीजी गैस सिलेंडर की सप्लाई नहीं हो रही है। शनिवार, रविवार और सोमवार को एजेंसी पर गैस सिलेंडर के वाहन बॉटलिंग प्लांट से नहीं पहुंचे। इस कारण एजेंसी पर तीन दिन में 1500 सिलेंडर का बैकलॉग बन गया। सोमवार को भी एजेंसी पर गैस सिलेंडर सप्लाई नहीं होने से उपभोक्ता परेशान रहे। शहर की अन्य गैस एजेंसियों पर भी सिलेंडर के लिए लोग चक्कर काटने को मजबूर है। खाड़ी में युद्ध के बीच उत्तरी हरिद्वार के लोग घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत से जूझ रहे है। हाल के दिनों में सिलेंडर बुकिंग में बड़ा इजाफा होने से गैस सिलेंडर की मांग बढ़ी हुई है।
लेकिन सिलेंडर की सप्लाई कम होने की वजह से लोगों को बड़ी परेशानी उठानी पड़ रही है। लोग एजेंसियों के चक्कर काटने को मजबूर है। गैस संकट के बीच उत्तरी हरिद्वार की गैस एजेंसी को पिछले तीन दिनों से सप्लाई के लिए सिलेंडर नहीं मिल रहे है। यहां तीन दिनों से इंडेन गैस एजेंसी पर गैस के वाहन सिलेंडर लेकर नहीं पहुंच रहे है। इस कारण सिलेंडर की क्षेत्र के लोगों को सप्लाई नहीं हो रही है। यहां एजेंसी पर रोजाना 500 गैस सिलेंडर की सप्लाई की मांग बनी हुई है। एजेंसी पर 3000 सिलेंडर की बुकिंग हो चुकी है। किल्लत के कारण लोगों को बुकिंग के बाद एक सप्ताह में गैस की सप्लाई हो रही है। तीन दिनों से सिलेंडर की सप्लाई बंद होने के बाद क्षेत्र के लोगों को बड़ी दिक्कतें उठानी पड़ रही है। सोमवार को भी गैस नहीं पहुंचने से एजेंसी प्रबंधकों परेशान रहे। एजेंसी पर सिलेंडर के लिए लोगों की बड़ी भीड़ जमा हो गई। इन हालत में एजेंसी संचालक भी परेशान रहे। यही हाल कनखल की भारत गैस एजेंसी पर बना हुआ है। पुष्पक एजेंसी पर 3500 सिलेंडर का बैकलॉग बन गया है। यहां रोजाना 2000 लोग गैस सिलेंडर लेने एजेंसी पहुंच रहे है। जबकि एजेंसी को निर्धारित संख्या पर गैस के केवल चार वाहन की डिलीवरी रोजाना हो रही थी। लेकिन अब एजेंसी को रोजाना 300 सिलेंडर कम मिल रहे है। एजेंसी को रोज 1200 सिलेंडर प्राप्त हो रहे है। अब 900 सिलेंडर मिल रहे है। एजेंसी से रोजाना 1100 लोगों को बिना सिलेंडर के खाली लौटना पड़ रहा है। यहां भी सिलेंडर की कमी के कारण बुकिंग के एक सप्ताह बाद सिलेंडर की डिलीवरी हो रही है।दीपिका गैस एजेंसी के प्रबंधक विपिन शर्मा ने बताया कि तीन दिन से एजेंसी सिलेंडर की डिमांड भेज रही है। लेकिन आईओसीएल के पोर्टल में कुछ दिक्कत है। त्रुटि के कारण एजेंसी पर गैस नहीं पहुंच रही है। एक दिन में औसतन 500 सिलेंडर की मांग एजेंसी पर बनी हुई है। सिलेंडर की 3000 बुकिंग लंबित पड़ी है। तीन दिन से एक भी वाहन सप्लाई के लिए नहीं मिला है। पुष्पक गैस एजेंसी के प्रबंधक राकेश सिंह ने बताया कि एजेंसी को रोजाना 1200 सिलेंडर मिल रहे थे। अब 900 सिलेंडर मिल रहे है। सिलेंडर की संख्या घट गई है। मांग 2000 सिलेंडर की बनी हुई है। रोजाना करीब 1100 लोगों को गैस सप्लाई नहीं हो रही है। करीब 3500 सिलेंडर का बैकलॉग बन गया है। मांग बढ़ाने के बाद भी निर्धारित संख्या ने सिलेंडर मिल रहे है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


