गौतम कुंड मंदिर में श्रद्धा और उल्लास से मनाया गंगा दशहरा

Newswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share

फोटो देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। गंगा दशहरा का पावन पर्व सोमवार को चन्द्रबनी स्थित गौतम कुंड मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान के साथ मनाया गया। इस दौरान भार

गौतम कुंड मंदिर में श्रद्धा और उल्लास से मनाया गंगा दशहरा

गंगा दशहरा का पावन पर्व सोमवार को चन्द्रबनी स्थित गौतम कुंड मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान के साथ मनाया गया। इस दौरान भारी संख्या में एकत्रित हुए श्रद्धालुओं ने पतित पाविनी मां गंगा की विशेष पूजा-अर्चना की और विश्व कल्याण की कामना की। मंदिर के महंत हेमराज महाराज के सानिध्य में मुख्य पुजारी ने विधि-विधान के साथ मां गंगा की महाआरती की। समिति के सदस्यों ने गंगा स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम के समापन पर सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया और भंडारे का आयोजन किया गया। उनके साथ माधुरी नेगी, विनय, अभिषेक परमार, उर्मिला तमांग, अजय सीकरी ने भी आरती में भाग लिया।

कार्यक्रम में गंगा उद्धार सेवा समिति के तमाम पदाधिकारी और सदस्य भी मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।